Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर नगर निगम चुनाव में लगभग 10 प्रतिशत मत ही डाले गए हैं पहले तीन घंटे में. माधोपुर नगर पंचायत में लगभग 18 प्रतिशत मतदान हुआ है और मुरौल नगर पंचायत में 15 प्रतिशत मतदान .

Muzaffarpur 28 December : मुजफ्फरपुर नगर निकाय चुनाव की शुरुआत हो चुकी है. लोकतंत्र में मतदान आपका अधिकार है बिहार की जनता पहली बार अपने मत से मेयर और उपमेयर चुनने जा रही यह एक अभूतपूर्व मौका है.एक साथ तीन EVM मशीन रखी गई है.जनता सीधे चुनाव करने जा रही को जोड़ तोड़ नहीं चलेगी म्योर और उपमेयर बनाने के लिए और न पैसों का बोलबाला रहेगा हाँ चुनाव के पहले पैसों का बोलबाला जरूर रहता है. यह भी समाप्त हो जाये तो आम लोगों में से भी कोई अच्छे सुयोग्य उम्मीदवार आगे आ सकता है. सुयोग्य उम्मीदवार पैसों के अभाव में चुनाव में बजी हार जाते हैं और मैनेज और रेस में रहने वाला जीत जाता है.


बहरहाल एक घंटे पहले तक मुजफ्फरपुर नगर निगम चुनाव में लगभग 10 प्रतिशत मत ही डाले गए हैं पहले तीन घंटे में. माधोपुर नगर पंचायत में लगभग 18 प्रतिशत मतदान हुआ है और मुरौल नगर पंचायत में १५ प्रतिशत मतदान .रात से चल रही बर्फीली हवा के कारण धीमी शुरुआत है मतदान की और घुप भी देर से निकलने की सम्भावना है.महिलाओं का मत प्रतिशत अभी कम है वे घर के कामकाज की जिम्मेदारी के बाद ही अहम् जिम्मेदारी निभाने निकलती हैं.


मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों को ठण्ड में चाय की चुस्की लेते देखा जा सकता है. एक दो कर जनता आ रही है मतदान करने. पहली बार हर मतदाता का फोटो भी लिया जा रहा. मतदान कर्मी मोबाइल से आपकी फोटो भी लेंगे. इस बार बोगस वोटों की गुंजाईश नहीं रहेगी.

Advertisements


आप सब भी अपने मत का प्रयोग जरूर करें और जिम्मेदार नागरिक बने.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.