www.goltoo.in

हिरासत में ली गई संदिग्ध चीनी महिला जासूस, बोधगया में दलाई लामा की जासूसी करने का शक

December 30, 2022 | by Goltoo

Bodh Gaya 30 December :

हिरासत में ली गई संदिग्ध चीनी महिला जासूस, बोधगया में दलाई लामा की जासूसी करने का शक

 बोधगया में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा इन दिनों प्रवास पर हैं और उनका टीचिंग कार्यक्रम चल रहा है. इसके बीच एक जासूस चीनी महिला के बोधगया में होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया था. इससे जुड़ी बड़ी खबर है, चीनी महिला को सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया है.सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार चीनी महिला जासूस को सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया है.

Dalai Lama in Bodh Gaya Tweeter Image

उसे बोधगया थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है. विभिन्न एजेंसियों द्वारा भी पूछताछ किए जाने की सूचना है. गौरतलब हो, कि चीन के निशाने पर बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा रहे हैं. ऐसे में चीनी महिला जासूस को लेकर गुरुवार को अलर्ट जारी किया गया था. गया पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसकी तलाश कर रही थी. खुफिया इनपुट था, कि वह बोधगया में ही रुकी हुई है.

RELATED POSTS

View all

view all