Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 December :

जफ्फरपुर अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग में आरव क्रिकेट एकेडमी की जीत।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर -19 क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में पैरामाउंट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर 8 विकेट खोकर में 132 रन बनाए जिसमें आशुतोष ने 29 रन, अभिषेक कुमार ने 19 रन, विनय कुमार ने 12 रन ,एवं अंकित ने 7 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

आरव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आयुष राज ,प्रत्यय अमृत, एवं मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट हासिल किए वही परमवीर ने एक विकेट हासिल की। जवाब में खेलने उतरी आरव क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवरों में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जिसमें अनिरुद्ध ने नवाद 37 रन
आयुष राज ने नाबाद 39 रन बनाए।

Advertisements


पैरामाउंट की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदर्श ने 2 विकेट एवं आयुष राज निखिल ने एक विकेट हासिल की।
आज के मैन ऑफ द मैच आरव क्रिकेट एकेडमी के आयुष राज को दिया गया।


आज के मैच के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त एंपायर सनी वर्मा एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर मनोज कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में आदित्य गौरव थे।

#Muzaffarpur #Cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.