Muzaffarpur 17 January : भगवान श्री कृष्ण विचार मंच द्वारा समाजवादी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि:-
भगवान श्री कृष्ण विचार मंच के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अतरदह स्थित कार्यालय में समाजसेवी श्री रकट राय की अध्यक्षता में समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष श्री रकट राय ने कहा कि शरद यादव एक प्रखर समाजवादी नेता थे उनके निधन से पूरा देश स्तब्ध है।

सचिव श्री अंजनी कुमार यादव ने कहा कि शरद यादव तीन दशक से ज्यादा पूरे देश में समाजवाद को बुलंद करने वाले नेता के रूप में थे। देश ने सामाजिक न्याय के पुरोधा, राष्ट्रीय चिंतक एवं महान समाजवादी नेता को खो दिया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल सिन्हा का दिल्ली में निधन – GoltooNews https://t.co/Szc11gVDCQ #Muzaffarpur #goltoo pic.twitter.com/sOP8yGI4g8
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 17, 2023
शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में मंच के अध्यक्ष श्री रकट राय, सचिव श्री अंजनी कुमार यादव, डॉ अनिरुद्ध राय, श्री विद्यानंद यादव, श्री राम नारायण राय, डॉ हरिशंकर भारती, श्री जनार्दन प्रसाद यादव, डॉ लाल बाबू यादव, डॉ पवन कुमार, डॉ मुसाफिर राय,डॉ राजगीर राय, डॉ ललित किशोर आदि उपस्थित थे।
#sharadyadav

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।