Muzaffarpur News
Advertisements

Republic Day 26 January : लंगट सिंह कॉलेज में 74वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. मुख्य आयोजन राजेंद्र स्मृति पार्क में हुआ जहा प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली.

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में प्रो राय ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान है.

उन्होंने मौजूद छात्रों से कहा हमें अपने भारत देश को एक सफल, विकसित और स्वच्छ देश बनाना है तब युवा पीढ़ी को आगे आना होगा. हमें अपने भारत देश की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, ग्लोबल वार्मिंग, असमानता, जैसे चीजों को अच्छी तरह समझना होगा और इनका हल निकालने की दिशा में सार्थक पहल करना होगा तभी हम पुनः विश्वगुरु बनने का सपना पूरा कर सकते हैं. उन्होंने कहा की कॉलेज छात्रों के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है तथा शिक्षको , कर्मचारियों और छात्रों के प्रयास से काफी हद तक इसमें सफलता मिली है.

Advertisements

इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बहुत बिस्तृतिकरण और मेंटेनेंस के काम पूरे किए गए हैं तथा इस वर्ष कई नई परियोजनाओं के लिए कॉलेज प्रशासन के प्रयासों को संबंधित विभागो से सहमति मिली है.

प्रो राय ने ड्यूक छात्रावास में भी ध्वजारोहण किया तथा परिसर में मौजूद महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया. मौके पर प्रो राजीव कुमार, प्रो विजय कुमार, प्रो जयकांत सिंह, प्रो राजीव झा, प्रो पंकज कुमार, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो ओपी रमण, एनओ डॉ राजीव कुमार, डॉ रितुराज कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ कुमार बलवंत, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ इम्तियाज समेत सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे.

#republicday #muzaffarpur #lscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.