www.goltoo.in

Spurious Liquor Killed Many in Chhapra: नालंदा के बाद छपरा में जहरीली शराब से अब तक 18 मौत

January 22, 2022 | by Goltoo

ch

नालंदा के बाद अब छपरा में शराब पीने से मौत

Chhapra 22 January : छपरा में जहरीली शराब से अब तक 18 मौत
परिजन जहरीली शराब से मौत बता रहे और प्रशासन पल्ला झाड़ रहा.अब तक १८ लोगों की मौत हो चुकी है और पांच लोगों के आँखों की रौशनी जा चुकी है.

नालंदा के बाद अब छपरा में दर्जनों शराब पीने से मरे.छपरा के अमनौर में संदेहास्पद परिस्थितियों में एक साथ तीन लोगों की मौत और कई लोगों के बीमार होने से सवाल खड़े हो गए हैं.कभी ठण्ड से मरने की बात आ रही थी और अब शराब से मरने की बातसामने आ रही है.


नालंदा में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत के बाद बिहार के छपरा में भी 18 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक के परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से लोगों की जान गई है. जबकि प्रशासन का कहना है कि ठंड से लोगों की मौत हुई है.


मृतक की पत्नी ने DSP से कहा -दारू जान ले लेलस


संदिग्ध परिस्थितियों में मरने वालों के नाम कृष्णा महतो, ग्राम-परमानन्द पुर, थाना-अमनौर, छपरा, अनिल मिस्त्री, सीवान, मो.ईसा, ग्राम-बसंतपुर, थाना-अमनौर, छपरा, बिहारी राय, ग्राम- नंदन, मेकर थाना, छपरा। रामनाथ राय, ग्राम- नरसिंह भानपुर, अमनौर थाना, छपरा, भरत राय, ग्राम- नवकड़ा, मेकर थाना, छपरा, पप्पू सिंह, ग्राम- तारा अमनोर, मेकर थाना, छपरा

#chhapranews #biharnews #liquorbaninbihar #hindinews

ये भी पढ़ें- पटना में दिन दहाड़े 14 करोड़ की लूट Patna Jewellry Shop Loot worth Crores

 द्मश्री सम्मान से सम्मानित ‘किसान चाची’ वेंटीलेटर पर

RELATED POSTS

View all

view all