Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 January : लंगट सिंह कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 75वी पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा आजादी के अमृतकाल में पूज्य बापू के स्वच्छता, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतो को अपनाकर उन पर चलना ही गाँधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.उन्होंने कहा कि स्वच्छता के विषय में गांधीजी के विचार आज स्वच्छ भारत के रूप में जन-जन को प्रेरणा दे रहे हैं.

प्रो राय ने कहा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों जैसे ,स्वच्छ भारत मिशन, महिलाओं के सशक्तिकरण, गरीबों और दलितों को सशक्त बनाने और गांवों में आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के पीछे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श ही प्रेरणा स्रोत रहे है.

दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार ने कहा भले ही ‘बापू’ हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके विचार आज भी ‘जिंदा’ हैं, जो देशवासियों को जोश, साहस और कामयाबी की ओर बढ़ते रहने के लिए मार्गदर्शक हैं. मौके पर प्रो टीके डे, डॉ ललित किशोर, डॉ नवीन कुमार, डॉ गुंजन कुमार, सुधीर कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे.

Advertisements

#mahatmagandhi #lscollege #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.