Sports
Advertisements

Muzaffarpur 31 January : मुजफ्फरपुर क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग आरडीएस कॉलेज के प्रांगण में आज का मैच आर्यन सुपर किंग बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर के बीच खेला गया जिसमें आर्यन सुपर किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया . निर्धारित 35 ओवरों में अपना सभी विकेट खोकर 195 रनों का लक्ष्य रखा जिसमें रंजन 71 रन बिलाल 22 रन एवं रवि ने22 रनों का योगदान दिया राहुल ने 17 रन मुदस्सर ने 15 रन बनाए.

स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से गेंदबाजी करते हुए ताल्हा दो विकेट प्रशांत मुकेश एवं ज़फर ने दो-दो विकेट हासिल किए एवं गौरव ने 1 विकेट प्राप्त किए जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें अयान 30 रन दिलीप 23 रन एवं रोहित ने 17 रनों का योगदान दिया.


आर्यन सुपर किंग की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राहुल ने 6 विकेट मुदस्सर ने दो विकेट एवं रवि ने 1 विकेट हासिल किए आज के मैच का मैन ऑफ द मैच राहुल को दिया गया यह मैच आर्यन सुपर किंग ने 78 रनों से जीत लिया मैच के निर्णायक बीसीए पैनल अंपायर सचिन कुमार एवं उनके सहायक रिशु राज थे.

Advertisements

#cricket #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.