Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 February : मुजफ्फरपुर के नार्थ पॉइंट चिल्ड्रन स्कूल में आज साइंस और क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. नार्थ पॉइंट चिल्ड्रन स्कूल की प्राचार्या मोनी दीपा मित्रा ने बताया की बच्चों ने आर्ट क्राफ्ट और साइंस में मॉडल्स बनाने में घरेलु सामान का उपयोग किया है किसी भी कीमती सामान का उपयोग नहीं हुआ है. उन्होंने बताया की बच्चे जो पढ़ते हैं उससे सम्बंधित प्रोजेक्ट बनाएंगे तो ज्यादा समझेंगे उस विषय को.

विद्यालय के बच्चों ने विज्ञान में कई प्रोजेक्ट मॉडल बना रखे थे जैसे की जेट इंजन, हाइड्रोलिक पार्किंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर सिस्टम,वाटर कूलर, हाइड्रोलिक लिफ्ट, समृत सिटी प्रोजेक्ट, सॅटॅलाइट इनसेट 4B आदि. आर्ट्स सेक्शन में भी बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन बखूबी किया. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण के साथ-साथ छात्रों के अभिभावक भी उपस्तिथ रहे..

#northpointchildrenschool #muzaffarpur

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.