www.goltoo.in

Crime News : मुजफ्फरपुर के अहियापुर में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की हत्या

February 17, 2023 | by Goltoo

murder1

Muzaffarpur 17 February: अपराधियों ने मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना के संगम घाट के निकट मनीष कुमार नामक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की हत्या गोली मारकर कर दी. एमआर मनीष कुमार सीतामढ़ी से लौट रहे थे इसी दौरान आशंका है लूटपाट की के दौरान गोली मारी गई. समस्तीपुर जिले के मनीष कुमार की पहचान उनके पहचान पत्र से हुई. अहियापुर थाना के आसपास अपराधियों ने स्वर्ग बसा लिया है आए दिन अखबारों में अहियापुर के आसपास लूट और छिनतई की घटना आम बात हो गई है. आशंका है मनीष कुमार की हत्या सीतामढ़ी से देर रात लौटते समय छिनतई के दौरान गोली मारी गई है. मृतक की मोटरसाइकिल भी गायब है.


मृतक मुजफ्फरपुर में मकान लेकर किराए पर रहते थे और एक दवा कंपनी के लिए काम करते थे. स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुल पुलिस को सूचना दी तब पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजी.

मुजफ्फरपुर पुलिस प्रशासन को अहियापुर इलाके की व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है अपराधियों का स्वर्ग बनता जा रहा है. सदातपुर मोड़ से लेकर मेडिकल फ्लाईओवर तक इलाका खाली होने के कारण अपराधी देर रात मोटरसाइकिल या स्कूटर पर लौटने वालों के साथ आपराधिक वारदात देने में संकोच नहीं करते हैं. पुलिस चौकसी बढ़ाने की जरूरत है इन इलाकों में.

#crimenews #Muzaffarpur #murder

RELATED POSTS

View all

view all