Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 February : आर्मी भर्ती कार्यालय मुजफ्फरपुर से अग्निवीर का चौथा दस्ता ट्रेनिग के लिए महाराष्ट्र की तरफ रवाना हुआ। इस दस्ते में चयनित सभी युवा, भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन होने के कारण बहुत ही प्रसन्न थे और उन के चहरे पर एक अलग ही चमक थी। उन्होंने यह भी कहा की भारत माता के अग्निवीर बन कर उन्हे देश सेवा करने का सौभाग्य मिलने से उनका जीवन सार्थक हो गया है यह वो सपना है जो उन्होंने बचपन से देखा था।

Army recruitment Muzaffarpur dispatched 4th batch of agniveer for training


चौथे दस्ते का विदाई समारोह सेना भर्ती कार्यालय मुजफ्फरपुर में हुआ। सेना भर्ती कार्यालय के असिस्टेंट भारती निर्देशक ने सेना भर्ती कार्यालय मुजफ्फरपुर ने इन अग्निविरों को अनुशासन के साथ ट्रेनिग को पूरा करने की सलाह दी और कहा की सेना में आप को आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिलें हैं इस का लाभ उठाये एवं अपने और अपने देश का नाम रौशन करें।


साथ ही साथ कार्यालय के मुख लिपिक ने अग्निवीरों को कहा की देश के सभी लोग आपसे भारत देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की उम्मीद रखते हैं इसका हर समय ख्याल रखें।

Advertisements

सेना भर्ती निदेशक ने युवाओं को सूचित किया कि वर्ष 2023- 24 के लिए भारतीय सेना में विभिन्न ट्रेडों की भर्ती की जानी हैं, जिसका 16 फरवरी 2023 से 15 मार्च 2023 तक रजिस्ट्रेशन किया जा रहा हैं। आप सभी भारतीय सेना में भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुरूप ट्रजिस्ट्रेशन करा सकते है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपनी तैयारी के साथ सेना भर्ती के स्वच्छ निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया से गुजर कर भारतीय सेना का हिस्सा बने। सेना भर्ती निर्देशक ने इन अभ्यर्थियों को दलालों से भी सावधान रहने को कहा है।

#agniveer #armyrecruitment #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.