Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 March: लंगट सिंह कॉलेज के बीसीए विभाग में विप्रो कंपनी द्वारा एक काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया. मौके पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की वोकेशनल शिक्षा का मुख्य उद्देश्य ही किताबी पढ़ाई अर्थात थ्योरी पर कम प्रैक्टिकल ज्ञान पर अधिक फोकस करना है.

विप्रो कंपनी द्वारा काउंसलिंग सत्र -लंगट सिंह कॉलेज

बीसीए विभाग के इस पहल को तारीफ करते हुए उन्होंने कहा की इस तरह के मार्गदर्शन सत्र से छात्रों को कोर्स के बाद बड़ी कंपनियों में नौकरी मिलने में सहूलियत होगी. आज हमारे देश में कौशलबध्द और विशेषज्ञ लोगो की माँग बढ़ रही है तथा इस कॉलेज में दी जा उच्चस्तरीय प्रशिक्षण छात्रों को नौकरी पाने में की मदद करती है.

प्रो राय ने कहा की सभी वोकेशनल कोर्स के छात्रों के लिए अत्याधुनिक लैब, उनके इंडस्ट्री विजिट और प्लेसमेंट के लिए विगत वर्षो में बहुत प्रयास किए गए हैं. सत्र में विप्रो कंपनी के नॉर्थ ईस्ट प्लेसमेंट हेड श्री अनुराग कीर्ति ने छात्रों को बीसीए के बाद विप्रो में उपलब्ध अवसरों और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया.

Advertisements

उन्होंने बताया की लंगट सिंह कॉलेज के बीसीए विभाग के बहुत सारे छात्र विप्रो में सफलतापूर्वक नौकरी कर रहे हैं. सत्र में डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ शमशीर अली, डॉ आनंद कुमार, सुजीत कुमार, सौरव कुमार, इश्तेखार आलम सहित अन्य मौजूद रहे.

#lscollege #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.