Sports
Advertisements

Darbhanga 3 March : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के तत्वावधान में खेले जा रहे हैं हेमन ट्रॉफी इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मैच में शिवहर और सुपौल के बीच खेला गया. शिवहर ने इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया. सुपौल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवरों में 104 रन का स्कोर ही बना सकी.आज का मैच दरभंगा लहेरियासराय के नेहरू स्टेडियम में खेला गया.

Match officials and Umpires with both captains


बल्लेबाजी में सुपौल की तरफ से वीरेंदर कुमार ने 36 रन, शिवसागर ने 30, बीरेंदर ने 12 रनों का योगदान दिया. इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका. शिवहर की तरफ से गेंदबाजी में कृष्ण कुमार यादव ने 6 विकेट लिए केवल 11 रन देकर. इनके अलावा जहांगीर ने दो विकेट, मुकुल और मनीष ने एक-एक विकेट लिए.


जवाब में खेलने उतरी शिवहर की टीम ने बीसवें ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. शिवहर की तरफ से शिवम ने 29 कृष्णा यादव 19, विनीत 27 रन नाबाद, गौरव 24 रन पर नाबाद. आज का मैन ऑफ द मैच कृष्ण कुमार यादव को दिया गया उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए.

Advertisements

आज के मैच के अंपायर सचिन कुमार और मोहम्मद कुदुश, मैच स्कोर अनिकेत कुमार. मैच रेफरी की भूमिका में पूर्व क्रिकेटर एके पाहुजा मौजूद रहे.

#haymantrophy #cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.