Sports
Advertisements

Muzaffarpur 9 April : Bihar State Wrestling Championship 12 अप्रैल को गया में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मुजफ्फरपुर कुश्ती टीम के गठन हेतु सलेक्शन ट्रायल बेला राजपूत टोला राज हेल्थ क्लब स्थित अखाड़ा में 10 अप्रैल दोपहर 2 बजे आयोजित की गई है।

ट्रायल प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन

मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा ने बताया की ट्रायल प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन एवम बालिका वर्ग की कुश्ती हेतु ट्रायल लिया जाएगा। चयनित खिलाड़ी गया में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर को प्रतिनिधित्व करेगी।

सलेक्शन ट्रायल अधिकारी

संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया की चयन समिति में संघ के उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण वर्मा, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार, कोच रंजित कुमार साह, निरीक्षक रागनी ठाकुर, राष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य राज एवम रजत रहेंगे।

Advertisements

आधार कार्ड की छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य

सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है।

फ्री स्टाइल एवम ग्रीको रोमन 45,48,51,55,60,65,71,80,92,110 किलोग्राम

बालिका वर्ग 40,43,46,49,53,57,61,65,69,73 किलोग्राम

#wrestling #Bihar #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.