Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 April : लोहार समाज द्वारा जाति आधरित गणना का बहिष्कार के समर्थन में धरना 27 अप्रैल को आज दिनांक 16 अप्रैल 2023 को लोहार कल्याण समिति का कच्ची पक्की स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकारणी की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्षों की बैठक में जाति आधारित गणना के बहिस्कार के निर्णय का समर्थन करते हुए सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया की सरकार पर लोहार को मूल जाति मानने और अलग कोड आवंटित करने के लिए दबाब बढ़ाया जाय और बहिष्कार के समर्थन में दिनांक 27 अप्रैल को समाहरणालय में धरना दिया जायेगा।

Caste Census in Bihar मीटिंग में लोहार कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा, मुजफ्फरपुर जिला के जिला अध्यक्ष राधेश्याम ठाकुर, नगर अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा, नगर सचिव अरुण कुमार शर्मा, उमेश शर्मा, रामबालक शर्मा, अशोक शर्मा, राजेश शर्मा, क्षत्रपति शर्मा, रविन्द्र शर्मा, अरुण कुमार, संजय शर्मा, देवेंद्र शर्मा, रंजीत शर्मा, सुधीर शर्मा, बालमुकुंद,संजीव ठाकुर ,सकलदेव शर्मा, राजीव कुमार शर्मा,सुधीर ठाकुर,रविंदर ठाकुर,मंत्र नाथ शर्मा, अभय शर्मा,रामकुमार शर्मा,संतोष शर्मा, अवधेश शर्मा,विकास कुमार शर्मा, आशुतोष शर्मा,प्रभात कुमार ठाकुर आदि शामिल थे।

#loharsamaj #news #Castecensus #bihar

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.