Sports
Advertisements

MDCA League Muzaffarpur 27 April : Muzaffarpur Cricket League मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के एक अहम मैच में भारती जूनियर ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को 33 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

भारती जूनियर बल्लेबाजी


आज स्थानीय एल एस कॉलेज के खेल मैदान में भारती जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 205 रन बनाए जिसमे भारती जूनियर के तरफ से रवि ने 42,आदित्य ने 31, रिशव 20,चंद्र प्रकाश 19,अंकित 14, शशि भूषण ने 14 एवम विशाल राज ने 13 रन बनाए।

स्कूल ऑफ क्रिकेट गेंदबाजी


गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से महावीर ने 4,सौरव ने 2,सौरफ प्रवीण बादल एवम फराज ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Advertisements


जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट की पूरी टीम 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी।

स्कूल ऑफ क्रिकेट बल्लेबाजी


स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से कामेश्वर ने 38,सौरव कुमार ने 25,सौरव सिंह 27,महावीर ने 15 प्रवीण ने 14 रनो का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

भारती जूनियर गेंदबाजी


गेंदबाजी में भारती जूनियर के तरफ से विशाल राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके वही आदित्य कुमार को 2,गुड्डू को 2,विशाल को एक एवम अंकित सिंह को एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

मैन ऑफ द मैच

मैन ऑफ द मैच भारती जूनियर के विशाल राज को दिया गया
मैन ऑफ द मैच भारती जूनियर के विशाल राज को दिया गया


आज के मैन ऑफ द मैच भारती जूनियर के विशाल राज को दिया गया।

अंपायर


आज के अंपायर मनोज कुमार एवम रिशु राज थे।

#cricket #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.