Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 May : Computer Education आरडीएस कॉलेज के बीसीए विभाग में “मानव जीवन में कंप्यूटर की उपयोगिता” विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ.

प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा

“मानव जीवन में कंप्यूटर की उपयोगिता” विषय पर आयोजित सेमिनार में प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि वर्तमान में कंप्यूटर विज्ञान और तकनीकी द्वारा मानव को दिया गया अमूल्य उपहार है। कंप्यूटर मानव के रोजमर्रा जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। कंप्यूटर शिक्षा से जटिलतम प्रश्नों तथा समस्याओं का हल आसानी से निकाला जा सकता है। इसलिए कंप्यूटर का ज्ञान अति आवश्यक है। कंप्यूटर का सही तरीके से इस्तेमाल छात्रों को बुद्धिमान, खोजी और ज्ञानी बनाता है।

Seminar in RDS College Muzaffarpur
Seminar in RDS College Muzaffarpur

डॉ जयदीप घोष


बीसीए के समन्वयक डॉ जयदीप घोष ने कहा कि कंप्यूटर एक ऐसी यांत्रिक विधि है जो अत्यधिक सूचनाओं का संकलन करती है और बहुत ही कम समय में उनके विशिष्ट रूप को व्यवस्थित कर आवश्यकतानुसार उसका प्रस्तुतीकरण करती है। कंप्यूटर शिक्षा संचार को आसान बनाती है। यह ऑनलाइन दुनिया से जोड़ती है। अतः आधुनिक समय में बिना कंप्यूटर के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।

Advertisements
Seminar in RDS College Muzaffarpur
Seminar in RDS College Muzaffarpur

द्वितीय सत्र सेमिनार


सेमिनार के द्वितीय सत्र में 602 पाठ्यक्रम के तहत 40 छात्रों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन कर कंप्यूटर तकनीक एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन समन्वयक डॉ जयदीप घोष ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने किया।


मौके पर बीसीए समन्वयक प्रो जयदीप घोष, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार, डॉ अजीत कुमार,पंजक प्रसाद,अमरेंद्र कुमार, आनंद कुमार,अमलेनदु कुमार, दिगंबर कुमार, मुन्ना कुमार, एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।

#computereducation #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.