Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 June : मुजफ्फरपुर में आज फिर घंटो बाधित रहेगी. मुजफ्फरपुर शहर में चल रहे समस्त स्मार्ट सिटी की निर्माण कार्य के लिए हाईटेंशन तार और पोल को शिफ्ट करने के कारण कई फीडरों में बिजली बाधित रहेगी. मंगलवार सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक कंपनी बाग फीडर की बिजली बाधित रहेगी. इसके कारण तिलक मैदान योगीमठ बीएसएनल ऑफिस जवाहर लाल रोड इस्लामपुर सूतापट्टी बैंक रोड हेड पोस्ट ऑफिस इलाकों की बिजली बाधित रहेगी.

स्मार्ट सिटी के निर्माण के दौरान हाईटेंशन तार शिफ्ट किए जा रहे हैं इसके कारण मालीपुर रेवा रोड फीडर से भी सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी जुरन छपरा रोड नंबर 1-2 जुरन छपरा मैन रोड जिला परिषद लकी होटल के आसपास डीएम आवास आदि क्षेत्र की बिजली बाधित रहेगी.

क्लब रोड फीडर की बिजली भी 7:00 बजे से 11:00 बजे तक बाधित रहेगी. इस कारण हरिसभा रज्जू साह लेन दीवान रोड जवाहर सिनेमा देवी मंदिर पानी टंकी जगदीशपुरी वि सी लेन मदनानी गली आदित्य विजन के आसपास मिठनपुरा पांडे गली क्लब रोड टीपीएस कॉलोनी के आसपास की बिजली बाधित रहेगी.

Advertisements

जिला स्कूल फीडर की बिजली सुबह 7:00 से 11:00 बंद रहेगी.खादी भंडार शास्त्री नगर किला शिपमेंट रामबाग रामबाग पटेल नगर एंटी गली इलाकों में बिजली बाधित रहेगी. बिजली बाधित एक-दो घंटे ज्यादा भी रह सकती है कारण कार्य पूरा अपने में कभी ज्यादा समय लग जाता है. जल संग्रह करें और इनवर्टर बैटरी चार्ज कर रखे तो गर्मी से राहत भी मिलेगी.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.