Muzaffarpur News
Advertisements

रामदयालु सिंह महाविद्यालय स्थापना दिवस पर महाविद्यालय पत्रिका ‘वर्तिका’ के विशेष अंक का होगा प्रकाशन

Muzaffarpur News 24 May : University News आगामी जुलाई माह में होनेवाले रामदयालु सिंह महाविद्यालय स्थापना दिवस समारोह की तैयारी निमित्त आज प्राचार्या प्रो.अमिता शर्मा की अध्यक्षता में विभागीय अध्यक्षों एवं प्रमुख प्राध्यापकों की एक बैठक हुई, जिसमें उक अवसर पर महाविद्यालय पत्रिका ‘वर्तिका’ का विशेष अंक निकालने का निर्णय हुआ, जिसके लिए एक समावेशी परामर्श व सम्पादक-मंडल बनाने पर भी सहमति बनी।

महाविद्यालय पत्रिका के संयोजन-सम्पादन का दायित्व डॉ.रजनीश गुप्ता को सौंपा गया। साथ ही समारोह की तैयारी निमित्त एक आयोजन समिति के गठन पर भी सहमति बनी। महाविद्यालय पत्रिका के स्थापना दिवस विशेषांक हेतु आगामी 05 जून, 2023 तक महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं से विभिन्न भाषाओं व विधाओं की सृजनात्मक रचनाएँ एवं अधिकतम दो हजार शब्दों में आलेख मांगने का भी निर्णय हुआ।

Advertisements

University News
रामदयालु सिंह महाविद्यालय स्थापना दिवस पर महाविद्यालय पत्रिका ‘वर्तिका’ के विशेष अंक का होगा प्रकाशन

साथ ही महाविद्यालय की स्थापना के इतिहास से सम्बन्धित पुराने दुर्लभ लेखों को भी संकलित करने और महाविद्यालय के सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षकों व कर्मियों तथा पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं से भी रचनाएँ एवं आलेख मांगने पर सहमति बनी।

बैठक में महाविद्यालय से एक शोध पत्रिका निकालने का भी निर्णय हुआ और इसके लिए आवश्यक पहल व प्रक्रिया करने हेतु विभिन्न संकायों के प्राध्यापकों की एक समिति बनाने का निर्णय हुआ। इस बैठक में प्रो.अनिता सिंह, प्रो.रमेश प्र.गुप्ता, प्रो.नीलिमा झा, डॉ.रंजना कुमारी, डॉ.श्यामबाबू शर्मा, प्रो.प्रदीप कुमार चौधरी, डॉ.आलोक प्रताप सिंह, प्रो.राम कुमार, प्रो.सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ.प्रमोद कुमार, डॉ.हसन रजा, डॉ.राजीव कुमार, डॉ.पायोली, डॉ.पूनम, रविशंकर कुमार, पंकज भूषण, सोनी वर्मा शामिल रही.

#Muzaffarpur #news #rdscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.