www.goltoo.in

Muzaffarpur News लंगट सिंह कॉलेज प्रशासन पेपरलेस ऑफिस बनाने के लिए प्रयासरत है – प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

May 27, 2023 | by Goltoo

lscollege

Muzaffarpur 27 May : Muzaffarpur News लंगट सिंह कॉलेज में शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए आयोजित 3 दिवसीय आईटी एवम कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ. यह प्रशिक्षण आईक्यूएसी और कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स और बीसीए विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है.

उद्घाटन प्रो ओमप्रकाश राय

उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि वर्तमान समय में सभी लोगों को कम्प्यूटर की जानकारी रखने की जरूरत है. आधुनिक युग में कम्प्यूटर हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है.

उद्घाटन प्रो ओमप्रकाश राय
उद्घाटन प्रो ओमप्रकाश राय

ऑनलाइन सीएलसी

प्रो राय ने कहा कि कॉलेज प्रशासन पेपरलेस ऑफिस बनाने के लिए प्रयासरत है तथा शीघ्र ही कॉलेज ऑनलाइन सीएलसी निर्गत करेगा. उन्होंने कहा कि सभी विभागो के आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है तथा कर्मचारियों के इस प्रशिक्षण से विभागीय स्तर पर कंप्यूटर संबंधित काम तथा स्मार्ट क्लास रूम में कक्षा संचालन में भी इनसे मदद मिलेगी. प्रो राय ने कहा कि इन कर्मचारियों के कंप्यूटर प्रशिक्षण से कॉलेज के नैक मूल्यांकन संबंधित तैयारियों में भी इनकी सक्रिय भूमिका होगी.

Muzaffarpur News

हर वर्ष तकनीकी प्रशिक्षण

इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष प्रो टीके डे ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और बीसीए विभाग द्वारा इस तरह का तकनीकी प्रशिक्षण हर वर्ष आयोजित किया जाता है. आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो राजीव कुमार ने बताया कि कर्मचारियों का प्रैक्टिकल सेशन कंप्यूटर सेंटर में आयोजित किया जाएगा. मौके पर प्रो गोपाल जी, डॉ अरविंद कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ मयंक मौसम, संजय कुमार, प्रवीण कुमार, रणविजय कुमार शर्मा, सुधीर कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

#Muzaffarpur #news #lscollege

RELATED POSTS

View all

view all