Sports
Advertisements

Muzaffarpur 14 July : Moinul Haque Football Cup में आज दिनांक 14 जुलाई को स्थानीय एल एस कॉलेज मैदान में एस एम मोइन उल हक अंतर जिला फुटबॉल कप के तहत राज्य स्तरीय फूटबाल टूर्नामेंट का तीसरा मैच शिवहर जिला फुटबॉल टीम और सीतामढ़ी जीसीफुटबॉल टीम के बीच खेला गया।

Moinul Haque Football Cup
Sheohar and Sitamarhi Team with Match Officials

Moinul Haque Football Cup 3rd Day सीतामढ़ी ने शिवहर को 2 गोल से हराया

Moinul Haque Football में आज के खेल का शुभारंभ ,श्री प्रसेनजीत मेहता अध्यक्ष बिहार फुटबॉल एसोसिएशन,अश्वनी खत्री अध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबाल एसोसिएशन ,सुनील कुमार कार्यकारी सचिव एम एस ए,पंकज कुमार निदेशक जी डी मदर स्कूल,पंकज कुमार उर्फ गुड्डू जी कोषाध्यक्ष एम एफ ए, महेंद्र प्रसाद निदेशक खेल एल एस कॉलेज, पूर्व खिलाड़ी, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, मुहम्मद सलाउद्दीन, चंद्रशेखर कुमार, इरशाद मल्लिक, निशार अहमद, अनिल कुमार ,राजीव कुमार सिन्हा के द्वारा परिचय प्राप्त कर किया गया।

पूर्व स्टार खिलाड़ी को श्रद्धांजलि को श्रद्धांजलि

पूर्व स्टार खिलाड़ी स्वर्गीय प्रभाकर मिश्र File image
पूर्व स्टार खिलाड़ी स्वर्गीय प्रभाकर मिश्र File image


Moinul Haque Football Cup में आज खेल प्रारम्भ होने के समय पूर्व स्टार खिलाड़ी प्रभाकर मिश्र के असामयिक मृत्यु हो जाने के कारण दो मिनट का मौन रख कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। स्वर्गीय प्रभाकर मिश्र काफी मशहूर खिलाड़ी थे। वे बिहार के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब, पटना फुटबॉल क्लब से खेलते थे। उन्होंने वर्ष 1976,77,78 तीन साल लगातार बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व संतोष ट्रॉफी में किया । उनके द्वारा वर्ष 1982 83 में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय फुटबॉल टीम का भी प्रतिनिधित्व किया गया था। बाद में वे रांची चले गए और एच ई सी रांची में नौकरी करने लगे थे।

Advertisements

Moinul haque Football Cup Match Details

Moinul Haque Football Cup
Moinul Haque Football Cup


मध्यांतर तक सीतामढ़ी फुटबॉल टीम एक गोल से आगे थी । पहले हाफ में सीतामढ़ी टीम के रौशन ने 22 वें मिनट में गोल किया । मैच के दूसरे हाफ में भी रौशन के द्वारा 54 वें मिनट में गोल किया गया। समाप्ति बाद सीतामढ़ी जिला फुटबॉल टीम शून्य के मुकाबले दो गोलों से विजयी हुई।

Moinul Haque Football Cup
Moinul Haque Football Cup
Moinul Haque Football Cup
Wet football Ground after rain
Wet football Ground after rain
Moinul Haque Football Cup
Moinul Haque Football Cup
Moinul Haque Football Cup
Moinul Haque Football Cup
Moinul Haque Football Cup
Moinul Haque Football Cup
Moinul Haque Football Cup
निर्णायक के रूप में शशि कुमार सुमन ,संतोष पाण्डेय,अरुण हंसदा ,तरुन कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।

Match Officials

निर्णायक के रूप में शशि कुमार सुमन ,संतोष पाण्डेय,अरुण हंसदा ,तरुन कुमार ने अपनी भूमिका निभाई। इस टूर्नामेंट के लिए डॉक्टर शाहरुख फैज के द्वारा फिजियो डॉक्टर के रूप के अपना सहयोग दिया जा रहा है एवम डॉक्टर परासर हॉस्पिटल ,और रेड क्रॉस सोसायटी मुजफ्फरपुर के द्वारा चिकित्सा और एंबुलेंस की सुविधा मुहैया जा रही है।

Moinul Haque Football Cup
इस टूर्नामेंट के लिए डॉक्टर शाहरुख फैज के द्वारा फिजियो डॉक्टर के रूप के अपना सहयोग दिया जा रहा है.images subject to copyright @goltoo

मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के टूर्नामेंट संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 15 जुलाई 2023 को पूर्वी चंपारण जिला फुटबॉल टीम और वैशाली जिला फुटबॉल टीम के बीच मैच खेला जाएगा।

#Moinulhaquefootball #football #Bihar #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.