Sports
Advertisements

Muzaffarpur 19 July : Bihar Chess Competition अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में समस्तीपुर जिला शतरंज संघ के द्वारा आयोजित चार दिवसीय बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता आज संपन्न हो गई. समस्तीपुर के दलसिंहसराय में चल रही इस प्रतियोगिता के आखिरी दिन आज पटना के विपुल सुभाषि पटना के ही मोहम्मद तबसीर आलम को पराजित कर साढ़े 7 अंकों के साथ प्रतियोगिता जीत ली. दो नम्बर बोर्ड पर पटना के हिमांशु हर्ष ने पटना के ही विजय कुमार को परास्त दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीन नम्बर बोर्ड पर डाक विभाग के सुधीर कुमार सिन्हा ने खगड़िया के वीर कुमार को परास्त कर बिहार टीम में तीसरे नम्बर पर अपना स्थान बनाया।


दशकों बाद बिहार सीनियर टीम में किसी महिला खिलाड़ी ने अपना स्थान बनाया जब छह नम्बर बोर्ड पर मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा ने पटना के पीयूष कुमार को पराजित कर दिया।
अंतिम चक्र की समाप्ति के उपरांत सम्पन्न पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. उमेश चंद्र एवं अतिथि श्री दिलीप कुमार चौधरी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को कुल 30000 रुपये की नगद इनामी राशि , ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही विजेता विपल सुभाषी को इस वर्ष का प्रो पी एन शर्मा स्मृति रनिंग ट्रॉफी दिया गया।


शतरंज प्रतियोगिता के टूर्नामेंट डायरेक्टर सह समस्तीपुर सदर के अंचल अधिकारी श्री विनय कुमार एवं मुख्य आर्बिटर नंद किशोर श्रीवास्तव उप मुख्य आर्बिटर एस. एम. इकबाल एवं मनीष कुमार व मो शाहिद ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई ।

Advertisements
Bihar Chess Competition मरियम फातिमा को बिहार सिनिअर्स चैम्पियनशिप में चतुर्थ स्थान
Bihar Chess Competition मरियम फातिमा को बिहार सिनिअर्स चैम्पियनशिप में चतुर्थ स्थान

मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा

मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा का बिहार राज्य सिनिअर्स शतरंज टीम मे चयन होने पर मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ कि तरफ से अध्यक्ष डॉक्टर विमोहन कुमार, सचिव राजीव रंजन, उपाध्यक्ष हिमांशु कुमार, संजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य ने विशेष रूप धन्यवाद दिए। ऊक्त राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप पुणे, महाराष्ट्र मे आयोजित होने जा रहा है जोकि 16-26 अगस्त 2023 को होगा।

प्रथम दस स्थानों पर आनेवाले खिलाड़ियों की सूची

प्रतियोगिता मे प्रथम दस स्थानों पर आनेवाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

1 विपल सुभाषी पटना 7.5 अंक
2 हिमांशु हर्ष पटना 7.5 अंक
3 सुधीर कुमार सिन्हा पटना 7 अंक
4 मरियम फातिमा मुजफ्फरपुर 7 अंक
5 मो तबसीर आलम पटना 7
6 विवेक शर्मा पटना 7
7 राहुल कुमार पटना 7
8 मृत्युंजय कुमार भागलपुर 7
9 वाई पी श्रीवास्तव छपरा 6.5
10 रूपेश बी रामचंद्र पटना 6.5

सभी जानकारियां अखिल बिहार शतरंज संघ द्वारा प्रदान की गई।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.