Headlines

L.S. College Spot Admission लंगट सिंह कॉलेज में पीजी और यूजी में ऑन स्पॉट एडमिशन

L.S. College Spot Admission L.S. College Spot Admission
Advertisements

Muzaffarpur 23 July : L.S. College Spot Admission लंगट सिंह कॉलेज में पीजी और यूजी में ऑन स्पॉट एडमिशन में छात्रों के मार्गदर्शन के लिए एक हेल्प डेस्क बनाया गया है. हेल्प डेस्क के सदस्य कॉलेज ऑडिटोरियम में ऑन स्पॉट नामांकन से संबंधित किसी भी जानकारी एवं परामर्श के लिए मौजूद रहेंगे.

L.S. College Spot Admission-अध्यक्षता प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

विभागाध्यक्षों के बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने बताया कि छात्रों को कोई परेशानी नही हो तथा एक जगह पर ही उन्हें नामांकन से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त हो जाए इसके लिए यह प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने यूजी और पीजी में विभिन्न कोटा पर नामांकन के इच्छुक छात्रों की पात्रता की जांच के लिए पांच विभागाध्यक्ष की कमिटी भी घोषणा भी की. उन्होंने कहा की कमिटी खेल, संगीत, एनसीसी, एनएसएस, ललित कला आदि कोटा पर नामांकन के इच्छुक छात्रों के मूल प्रमाण पत्र की जांच के अलावा साक्षात्कार आदि के माध्यम से विषय के प्रायोगिक ज्ञान की जांच के पश्चात नामांकन अनुशंसित करेगा.

L.S. College Spot Admission
L.S. College Spot Admission

ऑन स्पॉट नामांकन- Help Desk

प्रो राय ने ऑन स्पॉट नामांकन की पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोड़ देते हुए कहा, किस विषय में कितनी सीट बची है, किस कोटा की सीट बची है आदि की अद्यतन जानकारी नामांकन के लिए इच्छुक छात्रों को उपलब्ध कराई जाए. मौके पर प्रो राजीव कुमार, प्रो ओपी रमण, प्रो पियूष वर्मा, प्रो जफर सुलतान, प्रो शैलेंद्र सिन्हा, प्रो एनएन मिश्रा, प्रो फैयाज अहमद, डॉ नवीन कुमार, डॉ इम्तियाज सहित अन्य मौजूद रहे।

#muzaffarpur #news #lscollege