Sports
Advertisements

Muzaffarpur 23 July : Muzaffarpur Football आज दिनांक 23 जुलाई 2023 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष श्री उदय शंकर झा की अध्यक्षता में की गई।बैठक में संघ के सदस्यों के अतिरिक्त स्थानीय फुटबॉल क्लबों के अध्यक्षों एवम सचिवों को आमंत्रित किया गया था।

Muzaffarpur Football गुर सिखाएंगे पुराने धुरंधर खिलाडी

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा मुजफ्फरपुर में फुटबॉल के पुराने खिलाड़ियों के द्वारा जिले में फुटबॉल खेलने को इच्छुक खिलाड़ियों जो किसी भी जूनियर या सीनियर एज ग्रुप के हो चाहे वो किसी क्लब से जुड़े हो या नहीं को खेल की बारीक तकनीकियों को बताते हुए प्रशिक्षण दिया जाए ताकि उनके खेल में निखार आ सके। बैठक में निर्णय लिया गया को दिनांक 30 जुलाई 2023 को सभी स्थानीय फुटबॉल क्लबों के अध्यक्ष एवम सचिव अपने अपने इच्छुक खिलाड़ियों को साथ लायेगें ताकि उन लोगों से बातचीत कर यह सुनिश्चित किया जा सके की कब उन लोगों को सुविधा होगी ताकि खेल के कारण उनकी पढ़ाई भी बाधित न हो और खेल भी हो सके।

Muzaffarpur Football
Muzaffarpur Football League
Muzaffarpur Football
Muzaffarpur Football

Muzaffarpur Football League

जिला फुटबॉल लीग टूर्नामेंट इस साल दिनांक 21 मई से 09 जुलाई 2023 के बीच संपन्न हुआ और उसके दौरान जिले में फुटबॉल का माहौल बना और जिले में काफी बच्चों को मैच के बाद मैदान में खेल में सक्रिय देखा गया। इस पर जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों की नजर पड़ी उसे बाद इन लोगो ने निर्णय लिया की भविष्य में अच्छे खिलाड़ियों की टीम मुजफ्फरपुर जिले की तैयार हो और मुजफ्फरपुर फुटबॉल के अपनी नई ऊंचाई को छु सके ,उसी दिशा में आज कदम बढ़ाते हुए बैठक की गई।

Advertisements

आज के बैठक में अध्यक्ष उदय शंकर झा के साथ पूर्व खिलाड़ी हरनाम सिंह, सम्मी गुरु,बृजेंद्र चौधरी,बिमल सिन्हा,सुधीर सिंह,अनिल सिंह,रमेश कुमार,रमेश गुप्ता,राजेंद्र साह,कन्हाई प्रसाद,मुहम्मद सलाउद्दीन,असगर हस्सैन,मुहम्मद करार ,अलीमुद्दीन, सिकंदर आजम ,नजीर हुसैन,आबिद अख्तर,विजय कुमार,कृष्ण कुमार श्रीवास्तव,दिलीप कुमार,सुरेश महतो राकेश पासवान,नरेश प्रसाद,आलोक कुमार,शैलेंद्र कुमार उपस्थित थे।

#Muzaffarpur #football #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.