Muzaffarpur 4 August : L.S. College में सभी शिक्षको एवं कर्मचारियों को आम बैठक आयोजित की हुई.
L.S. College आम बैठक अध्यक्षता-प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय
10 प्वाइंट एजेंडा पर आयोजित इस आम बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने नामांकन प्रक्रिया के सफल संचालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागाध्यक्षों और संबंधित कर्मचारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि राजभवन, शिक्षा विभाग, विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन के प्रयासों से वर्ग में छात्रों की संख्या बहुत हद तक बढ़ी है जो सुखद है. अब उनको गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है.

प्रो राय ने सीबीसीएस पाठ्यक्रम में शामिल एमडीसी, एमआईसी, एईसी, एसईसी तथा वीएसी कोर्सेज में चयन में छात्रों के किसी भी शंका के निवारण के लिए तथा मार्गदर्शन के लिए विभागीय स्तर पर काउंसलिंग सेल बनाने को भी कहा. उन्होंने विभागीय समन्वय पर जोर देते हुए अंतर विभागीय गोष्ठी, सेमिनार, परिचर्चा आदि आयोजित करने का आग्रह करते हुए कहा कि इस तरह के अकादमिक कार्यक्रमों से छात्रों एवम विभाग के शिक्षको के बीच एक अच्छा कनेक्ट विकसित होता है.
उन्होंने सभी विभागो से नए सत्र के सभी छात्रों को अकादमिक के अलावा हर तरह के मार्गदर्शन के लिए विभाग के शिक्षको को मेंटर बनाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर लेने को कहा. बैठक में सर्वसम्मति से कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा का इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर सहमति बनी. प्रो राय ने कहा कि छात्रों के रुचि के हिसाब से खेल गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि में भाग लेने के लिए विभागीय स्तर पर प्रेरित किया जाए जिससे उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके.

उन्होंने कहा की कॉलेज स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा 7 अगस्त से 19 अगस्त तक 2023_24 के विभिन्न खेलो जैसी फुटबॉल, टेनिस, टेबल टेनिस, क्रिकेट सहित एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए छात्रों का पंजीकरण किया जाएगा.
L.S. College ड्रेस कोड लागू करने की कार्ययोजना
प्रो राय ने कहा की सरकार के सहयोग से कॉलेज चहारदीवारी का कार्य प्रगति पर है तथा कैम्पस में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की एक बड़े स्क्रीन पर केंद्रीकृत मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से कॉलेज के छात्रों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की कार्ययोजना बनाने की अपील की साथ ही नव नामांकित छात्रों को अविलंब आईकार्ड उपलब्ध करवाने को कहा. प्रो राय ने सभी शिक्षको से एसएसआर की तैयारियों में योगदान देने की अपील करते हुए कहा की सभी शिक्षक कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से ही कॉलेज उच्चतम ग्रेड ला सकेगा.
Nalanda University Tour आरडीएस कॉलेज शैक्षणिक भ्रमण https://t.co/5F7bwVuioW #nalanda #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 3, 2023
आईक्यूएस कोऑर्डिनेटर प्रो राजीव कुमार ने प्राचार्य प्रो राय के 5 साल के कार्यकाल के पूरा होने पर कॉलेज के शिक्षको एवं कर्मचारियों की ओर से कैम्पस को भयमुक्त बनाने, कॉलेज की पुरानी शैक्षणिक गरिमा वापस लाने और सरकार से कॉलेज के आधारभूत संरचना में विकास हेतु विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति करवाने के लिए प्राचार्य प्रो राय का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा की प्राचार्य के नेतृत्व में पिछले पांच साल सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर, आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर और कैम्पस के सौंदर्यीकरण के लिए मिसाल रहे है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्राचार्य के नेतृत्व और मार्गदर्शन में शिक्षको तथा कर्मचारियों के सहयोग से कॉलेज अब पुरानी शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करेगा.
बैठक में प्रो गोपालजी, प्रो ओपी रमण, प्रो जयकांत सिंह, प्रो पियूष वर्मा, प्रो राजीव झा, प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो जफर सुलतान, प्रो शैलेंद्र सिन्हा, प्रो एनएन मिश्रा,डॉ अर्धेंदु, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, रणविजय शर्मा, सुजीत कुमार सहित सभी शिक्षक एवम कर्मचारी मौजूद रहे।
#lscollege #Muzaffarpur #news

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all