Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 8 October : Bihar University News बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (बूटा) एवं बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक सेवा संघ (बुस्टा) की संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा आहूत विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत बूटा व बुस्टा की सभी इकाई विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग सहित कमोबेश सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षकों की आमसभा नवीन परीक्षा भवन में संपन्न हुई, जिसमें विश्वविद्यालय की स्वायत्तता पर बिहार सरकार के लगातार प्रहार और शिक्षकों की सभी लम्बित माँगों पर विचार किया गया।


विश्वविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा आयोजित आमसभा में बिहार सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर लगातार किए जा रहे अतिक्रमण व प्रहार पर शिक्षकों ने आक्रोश प्रकट किया। साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति सहित अन्य पदाधिकारियों पर प्रक्रियाविरुद्ध एवं बदले की भावना से एफ.आई.आर. दर्ज कराने की शिक्षा विभाग के कदम की भर्त्सना की गयी और इसे वापस लेने की माँग की गयी। आमसभा में शामिल शिक्षकों ने अपनी लम्बित माँगों व समस्याओं एवं विश्वविद्यालय स्तर पर हो रही कठिनाईयों व वि.वि. की कार्य-संस्कृति पर भी चर्चा की।

Bihar University News शिक्षक संघ द्वारा आयोजित आमसभा

शिक्षक संघ द्वारा आयोजित आमसभा ने विश्वविद्यालय के प्रति शिक्षा विभाग, बिहार सरकार ने जो लक्षित दुर्भावना और प्रतिशोध प्रदशित किया है, इसके विरुद्ध चरणबद्ध आन्दोलन का कार्यक्रम बनाने तथा माननीय कुलाधिपति, मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री से शिक्षकों का प्रतिनिधि-मंडल की मुलाकात तथा पटना में ‘त्राहिमाम रैली’ के लिए संघ नेतृत्व को अधिकृत किया। आमसभा म़ें छात्रहित में सोमवार से नियमित पठन-पाठन सुचारू रूप से जारी रखने निर्णय लिया गया। परीक्षा एवं मूल्यांकन-कार्य विश्वविद्यालय आदेशानुसार करने का निर्णय लिया गया।

Advertisements

Bihar University News
Bihar University News विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर अतिक्रमण व प्रहार पर शिक्षकों में आक्रोश


विश्वविद्यालय की स्वायत्तता, अस्मिता व सम्मान के प्रति हमले के विरुद्ध एकजुटता का संकल्प लिया गया। बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल के मुद्दे पर प्रायः सभी शिक्षकों ने छात्रहित में इसके प्रति असहमति प्रकट की। अगले सप्ताह चरणबद्ध आन्दोलन के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।


आमसभा में विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग शिक्षक संघ से अध्यक्ष प्रो.सतीश कुमार राय, महासचिव प्रो.ललन कुमार झा, प्रो.अजीत कुमार, प्रो.सुनील कुमार, प्रो.मनोज कुमार, प्रो.कुसुम कुमारी, प्रो.आले मुज्तबा, प्रो.पंकज कुमार राय, प्रो.राजेश्वर सिंह, प्रो.रामजी साह, प्रो.आले जफर, डॉ.इन्दुधर झा, डॉ.विनोद बैठा, डॉ.सुशांत कुमार व डॉ.इम्तियाज अहमद, लंगट सिंह महाविद्यालय से अध्यक्ष प्रो.जयकांत सिंह, महासचिव प्रो.सुनील कुमार मिश्रा, प्राचार्य प्रो.ओ.पी.राय, प्रो.जफर सुल्तान, प्रो.पंकज कुमार, प्रो.ओ.पी.रमण, डॉ.विजय कुमार, डॉ.गोपाल जी, डॉ.एन.एन.मिश्रा, डॉ.ऋतुराज व डॉ.साजिदा अंजुम, रामदयालु सिंह महाविद्यालय से अध्यक्ष प्रो.राम कुमार, महासचिव डॉ. एम.एन.रजवी, प्रो.नीलम कुमारी, प्रो.संजय कुमार सुमन, डॉ.रजनीश गुप्ता, डॉ.राकेश कुमार सिंह, डॉ.रजनीकांत पाण्डेय, डॉ.सरोज पाठक व डॉ.सारिका चौरसिया, एम.डी.डी.एम. महावि.से डॉ.रूपा कुमारी, रामेश्वर महाविद्यालय से डॉ.अभय कुमार, डॉ.शारदानन्द सहनी, एल.एन.टी.महावि. से डॉ.विजयेन्द्र झा, कृष्ण कुमार व चितरंजन कुमार, एम.पी.साइन्स महावि.से अध्यक्ष डॉ.आशुतोष सिंह व डॉ.भारत भूषण, नीतिश्वर महाविद्यालय से प्राचार्य प्रो.मनोज कुमार व डॉ.रविरंजन, राममनोहर लोहिया महावि. से डॉ.जयनाथ, डॉ.रमेश विश्वकर्मा व डॉ.अशोक कुमार, एस.आर.के.जी.कॉलेज, सीतामढ़ी के प्राचार्य डॉ.रामनरेश पंडित, आर.एन.कॉलेज, हाजीपुर से वैशाली बूटा सचिव डॉ.जितेश त्रिपाठी, जमुनीलाल महाविद्यालय से डॉ.उदय कुमार व डॉ.सुनील कुमार, एल.एन.कॉलेज, भगवानपुर से डॉ.ललन कुमार, टी.पी.वर्मा महाविद्यालय से डॉ.दशरथ राम, आर.पी.एस.कॉलेज, महनार के प्राचार्य प्रो.प्रेमानन्द सहित सौ से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थीं।


शिक्षक संघ द्वय की आमसभा की अध्यक्षता बुस्टा अध्यक्ष प्रो.अनिल कुमार ओझा एवं संचालन बूटा महासचिव डॉ.सुनील कुमार सिंह एवं बुस्टा महासचिव प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता ने की।

#brabu #biharuniversity #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.