Muzaffarpur News

College Inspection in Bihar University सीसीडीसी प्रो अमिता शर्मा द्वारा लंगट सिंह कॉलेज का निरीक्षण

Advertisements

Muzaffarpur 20October : College Inspection in Bihar University बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय के सीसीडीसी प्रो अमिता शर्मा ने शुक्रवार को लंगट सिंह कॉलेज का निरीक्षण किया. उन्होंने सभी संकाय के सैद्धांतिक और प्रायोगिक कक्षा का संचालन, शिक्षकों एवं वर्ग में छात्रों की उपस्थिति, लाइब्रेरी, कंप्यूटर सेंटर, टॉयलेट और पेयजल की स्थिति, छात्रों के लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल की.

College Inspection in Bihar University सीसीडीसी प्रो अमिता शर्मा द्वारा लंगट सिंह कॉलेज का निरीक्षण
College Inspection in Bihar University सीसीडीसी प्रो अमिता शर्मा द्वारा लंगट सिंह कॉलेज का निरीक्षण

College Inspection in Bihar University प्रो अमिता शर्मा

मौके पर प्रो अमिता शर्मा ने कहा कि एलएस कॉलेज ऐतिहासिक भव्यता को समेटे हुए है, यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर की कोई कमी नही है. वर्ग संचालन भी रूटीन के हिसाब से अच्छे तरीके से हो रहा है पर कुछ बड़े विषयो जैसे जूलॉजी, गणित, केमिस्ट्री, इतिहास, राजनीति विज्ञान, इंग्लिश आदि में शिक्षको की कमी है. साथ ही प्रैक्टिकल वर्गों के सही संचालन के लिए जरूरी प्रयोगशाला सहायक एवम इंस्ट्रूमेंट ऑपरेटर के नही होने से समस्या आ रही है.

College Inspection in Bihar University सीसीडीसी प्रो अमिता शर्मा द्वारा लंगट सिंह कॉलेज का निरीक्षण
College Inspection in Bihar University सीसीडीसी प्रो अमिता शर्मा द्वारा लंगट सिंह कॉलेज का निरीक्षण

उन्होंने खेल गतिविधियों पर और अधिक फोकस करने की जरूरत पर बल दिया तथा कहा कि बैडमिंटन कोर्ट और सिंथेटिक ट्रैक अत्यंत जरूरी है.कॉलेज के छात्रों के रूटीन कार्यों के लिए सुसज्जित व्यवस्थित ऑफिस की तारीफ करते हुए कहा ऑफिस में सभी कार्यों के लिए कंप्यूटर का प्रयोग होना अच्छी पहल है. प्रो अमिता शर्मा ने कहा कि विगत वर्षो में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय के कुशल नेतृत्व में एलएस कॉलेज उत्तरोत्तर पुरानी ऐतिहासिक गरिमा पाने की ओर अग्रसर है तथा प्राचार्य प्रो राय उत्तम शैक्षणिक माहौल के निर्माण, कैम्पस में शांति और सौहार्द की पुनःस्थापना और कैम्पस के रखरखाव एवम सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने में सफल रहे है.

College Inspection in Bihar University प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

मौके पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि समेकित प्रयासों से उच्च शिक्षा में अच्छा शैक्षणिक माहौल बनना शुरू हुआ है. उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों के कैम्पस अनुभव को अच्छा बनाने के लिए कृत संकल्पित है. छात्रों को एनसीसी, एनएसएस, खेल गतिविधियों, योग सहित अन्य गतिविधियों से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाई गईं है. कैम्पस की सभी गतिविधियों में छात्रों की रचनात्मक भागीदारी हो ऐसा प्रयास किया जा रहा है.

College Inspection in Bihar University
College Inspection in Bihar University सीसीडीसी प्रो अमिता शर्मा द्वारा लंगट सिंह कॉलेज का निरीक्षण

कॉलेज प्रशासन का उद्देश्य ऐसे शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है जिसमे छात्र प्रत्येक दिन कॉलेज आने के लिए खुद रोमांचित महसूस करे. प्रो अमिता शर्मा ने प्राचार्य प्रो राय के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अंतिम वर्ष के छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स को देखा और उसकी सराहना की.

#muzaffarpur #lscollege #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.