Muzaffarpur News

Bihar University में PAT 2022 का सफलतापूर्वक संचालन

Advertisements

Muzaffarpur 9 June : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर Bihar University मुजफ्फरपुर में कुलपति के निर्देशन में PAT 2022 का सफलतापूर्वक सञ्चालन किया गया.

Bihar University में PAT 2022

विश्वविद्यालय के तमाम अधिकारी ऑब्जर्वर फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम पांच परीक्षा केंद्र पर अपने निर्धारित कार्यों में तन्मययता से लगी रही. इसके बाद भी कुलपति ने सभी कार्यों का संचालन नेतृत्व अपने हाथ में ले रखा था. विगत वर्षों में जो पेट की परीक्षा पर प्रश्न उठाए जाते थे उन सब को निराधार साबित करते हुए कुलपति ने स्वयं पांचो केदो पर दो-दो बार निरिक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं की चाक चौबंद होने की पूरी जानकारी केंद्र अधीक्षक से लेते रहे.

Bihar University
Bihar University


सुबह 8:30 पर परीक्षा केंद्र में प्रतिभागियों का प्रवेश क्रम प्रारंभ हुआ और 9:45 तक परीक्षार्थियों को प्रवेश मिला. परीक्षा भवन में जाने से पूर्व परीक्षार्थियों की मुख्य द्वार पर ही सघन जांच की गई. किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के उपयोग की अनुमति नहीं थी. केवल परीक्षार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड ब्लू और ब्लैक पेन और ट्रांसपेरेंट वाटर बोतल ले जाने की अनुमति प्रदान की गई थी.


कुलपति ने परीक्षा के सफलतापूर्ण संचालन पर अधिकारियों के कार्यों के प्रति संतोष जाहिर करते हुए प्रसन्नता व्यक्ति करते हुए कहा की परीक्षाफल का प्रकाशन भी पूरी पारदर्शिता के साथ प्रकाशित की जाएगी और कल तक प्रथम पत्र की उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया जाएगा जिससे छात्र अपने उत्तर का मिलन स्वयं कर सकेंगे.

बिहार विश्वविद्यालय के लिए कुलपति के निर्देशन में इसका सफलतापूर्वक संचालन कर लिया गया है.PAT2022 के लिए 3000 विद्यार्थियों ने इसका आवेदन किया था लेकिन संभवत 1625 छात्र ने परीक्षा दी है. परीक्षा केंद्र पर परीक्षा की सुरक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.