Sports
Advertisements

Muzaffarpur 15 November : Gurukul Chess Championship द्वितीय गुरुकुल शतरंज लीग प्रतियोगिता 2023, मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा, अघोरिया बाजार ब्लास्टर्स, औराई अचीवर्स एवं बालूघाट ब्रेव्स शीर्ष चार में. 16 नवंबर को क्वालीफायर, एलिमिनेटर एवं फाइनल मुकाबले खेले जायेंगे.

Gurukul Chess Championship

अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त गुरुकुल शतरंज अकादमी के जीसीए चर्च रोड शाखा में आयोजित द्वितीय गुरुकुल शतरंज लीग प्रतियोगिता का लीग चरण समाप्त हो गया। डॉ• आलोक रंजन, अभिषेक सोनू एवं अंजनी कुमार ने शतरंज का चाल चलकर लीग चरण को उद्घाटित किया। केयर टेकर अविनाश मोनू ने बताया कि पांच चक्रों में खेली गई लीग चरण की समाप्ति के उपरांत मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा (8 अंकों) के साथ शीर्ष पर रही। अघोरिया बाजार ब्लास्टर्स (7 अंकों) के साथ दूसरे स्थान पर रहें।

औराई अचीवर्स (6 अंक) एवं बालूघाट ब्रेव्स (6 अंक) क्रमशः तीसरा एवं चौथा स्थान प्राप्त करके अगले चरण में प्रवेश कर गई। 16 नवंबर को समापन समारोह में तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त सचिव श्री मनीष कुमार, जीएन ट्रेडर्स के निदेशक श्री विजय कुमार सहित गणमान्य अतिथियों के द्वारा पारितोषिक वितरण किया जाएगा।

Advertisements
Gurukul Chess Championship 16 नवंबर को क्वालीफायर, एलिमिनेटर एवं फाइनल मुकाबले
Gurukul Chess Championship 16 नवंबर को क्वालीफायर, एलिमिनेटर एवं फाइनल मुकाबले

दुसरे चक्र का परिणाम:
बोर्ड नंबर एक पर बालूघाट ब्रेव्स ने अहियापुर एम्बेसडर्स को 3-0 से, बोर्ड नंबर दो पर अघोरिया बाजार ब्लास्टर्स ने कच्ची पक्की किंग्स को 2-1 से एवं तीन नंबर बोर्ड पर मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा ने औराई अचीवर्स को 2-1 से हराया।

तीसरे चक्र का परिणाम:
बोर्ड नंबर एक पर अहियापुर एम्बेसडर्स ने कच्ची पक्की किंग्स को 2-1 से, दूसरे बोर्ड पर बालूघाट ब्रेव्स ने मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा को 2-1 से एवं तीन नंबर बोर्ड पर अघोरिया बाजार ब्लास्टर्स ने औराई अचीवर्स को 2-1 से हराया।

चौथे चक्र का परिणाम:
बोर्ड नंबर एक पर अघोरिया बाजार ब्लास्टर्स ने अहियापुर एम्बेसडर्स को 2-1 से, बोर्ड नंबर दो पर औराई अचीवर्स ने बालूघाट ब्रेव्स को 2-1 से एवं बोर्ड नंबर तीन पर मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा ने कच्ची पक्की किंग्स को 2-1 से हराया।

Gurukul Chess Championship

पांचवें चक्र का परिणाम:
बोर्ड नंबर एक पर औराई अचीवर्स ने कच्ची पक्की किंग्स को 3-0 से एवं बोर्ड नंबर दो पर मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा ने अहियापुर एम्बेसडर्स को 2-1 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। बोर्ड नंबर तीन पर बालूघाट ब्रेव्स एवं अघोरिया बाजार ब्लास्टर्स के बीच 1.5-1.5 से ड्रॉ हो गया एवं दोनों टीमें अगले चरण में प्रवेश कर गई।

16 नवंबर को पहला क्वालीफायर मैच मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा एवं अघोरिया बाजार ब्लास्टर्स के बीच तो एलिमिनेटर मुकाबला औराई अचीवर्स एवं बालूघाट ब्रेव्स के बीच खेला जायेगा। इसके उपरांत क्वालीफायर दो का मैच एवं 16 नवंबर को ही फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा।

#chess #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.