www.goltoo.in

Chaturbhuj Cup Football बीरगंज यूथ अकादमी फाइनल में

December 9, 2023 | by Goltoo

Chaturbhuj Cup Football

Muzaffarpur 9 December : आज दिनांक 09.12.2023 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 31 वी चतुर्भुज कप फुटबॉल टूर्नामेंट Chaturbhuj Cup Football का छठवां मैच मुजफ्फरपुर एकादश और बीरगंज यूथ अकादमी के बीच के खेला गया।

Chaturbhuj Cup Football
Chaturbhuj Cup Football
Chaturbhuj Cup Football

Chaturbhuj Cup Football

आज के मैच के मुख्य अतिथि श्री सुरेश कुमार शर्मा पूर्व मंत्री बिहार सरकार को मंच पर, श्री नन्द किशोर आर्य निर्देशक प्रभात जर्दा फैक्ट्री के द्वारा पुष्प गुच्छ, शॉल और मोमेंटो देते हुए सम्मानित किया गया।

Chaturbhuj Cup Football बीरगंज यूथ अकादमी फाइनल में
Chaturbhuj Cup Football बीरगंज यूथ अकादमी फाइनल में
Chaturbhuj Cup Football
Chaturbhuj Cup Football
Chaturbhuj Cup Football
Chaturbhuj Cup Football


दोनो टीम के खिलाड़ियों द्वारा अच्छा और तेज खेल का प्रदर्शन किए । बीरगंज यूथ अकादमी के जर्सी नंबर 14 सुजाल दंगल ने 21 वें मिनट में अपने टीम के लिए पहला गोल कर एक शून्य की बढ़त बना ली।

Chaturbhuj Cup Football

मध्यांतर के बाद बीरगंज टीम के जर्सी नंबर 7 अमित चौधरी ने 47 वें और 62 वें मिनट में दो गोल कर अपनी टीम को तीन शून्य से आगे कर दिए।खेल की समाप्ति बाद बीरगंज की टीम शून्य के मुकाबले तीन गोल से विजय हुए। इस जीत के बाद बीरगंज की टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई जहां इसका मुकाबला ई सी रेलवे से होगा ।

Chaturbhuj Cup Football
Chaturbhuj Cup Football

इस टूर्नामेंट में 1 बीरगंज यूथ अकादमी नेपाल,2 जी आर स्पोर्टिंग क्लब सिल्लीगुड़ी बंगाल, इ सी रेलवे हाजीपुर,और मुजफ्फरपुर एकादश कुल चार टीमें भाग ले रही है। निर्णायक के रूप में ,श्री सुनील कुमार इंडिया रेफ्री,श्री अरुण कुमार हंसदा, श्री असगर हुसैन बिहार रेफ्री,मुहम्मद नौशादूल हसन बिहार रेफ्री ने अपनी शानदार भूमिका निभाई।

Chaturbhuj Cup Football
Chaturbhuj Cup Football
Chaturbhuj Cup Football


फिजियो डॉक्टर के रूप में डॉक्टर शाहरुख फिरोज और डॉक्टर रितेश शरण ने अपना शानदार ढंग से सहयोग दिया।
टूर्नामेंट संयोजक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कल दिनांक 11.12. 2023 को टूर्नामेंट का फाइनल मैच बीरगंज यूथ अकादमी और ई सी रेलवेके बीच खेला जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all