Muzaffarpur 1 January 2024 : Muzaffarpur जिला 150वां स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम के जश्न में डूबा। जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने जिले के चहुमुखी विकास के लिए जिले के सभी प्रबुध्जनो का आभार प्रकट किया। उन्होने नववर्ष के साथ साथ जिला स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दिया। उन्होने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि शहर को वाटर लॉगिंग से मुक्ति मिलने का समय आ गया।

Muzaffarpur जिला 150वां स्थापना दिवस
जिले के तमाम साहित्यिक और स्वंत्रता सेनानियों का पुण्य स्मरण करते हुए इनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की साथ ही भविष्य में जिले के विकास को लेकर सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य कार्यक्रम की आपचौरिक शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
गुब्बारा उड़ाना,स्टॉल निरीक्ष्ण, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता व्यंजन स्टॉल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बालिकाओं को सम्मान आदि मुख्य आकर्षण रहा। स्थानीय कलाकारों में डीपीआरओ दिनेश कुमार बीपीआरओ मुशहरी नम्रता चौबे रेखा जयसवाल कृषि पदाधिकारी राजन बालन, सपना राज संगम ने खूब रंग जमाया।

Sonalika Tiger Electric Tractor बजट में खेतों की खेती https://t.co/SPIjnvZhmM #electrictractor #sonalika pic.twitter.com/ER88N2ww1L
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 1, 2024
बाहरी कलाकारों में आलोक चौबे एवं पूजा चटर्जी ने जिले वासियों को खूब झुमाया।इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता में विजेता टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।18 की शक्ति फिल्म निर्देशन के लिए पटकथा निर्देशन श्रीमती अनिता शर्मा को सम्मानित किया गया।
#Muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।