www.goltoo.in

Gayatri Devi Memorial Chess Competition 2024 भव्य शुभारंभ

January 13, 2024 | by Goltoo

Muzaffarpur 13 January : Gayatri Devi Memorial Chess Competition 2024 आज दिनांक 13 जनवरी, 2024 को स्थानीय कम्पनीबाग स्थित “मुजफ्फरपुर क्लब ” के इंडोर सभागार में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ और गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में को राज्य स्तरीय- “गायत्री देवी मेमोरियल” बिहार राज्य ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2024 भव्य शुभारंभ किया गया।

Gayatri Devi Memorial Chess Competition 2024 भव्य शुभारंभ
Gayatri Devi Memorial Chess Competition 2024 भव्य शुभारंभ

Gayatri Devi Memorial Chess Competition 2024

Gayatri Devi Memorial Chess Competition 2024 भव्य शुभारंभ
Gayatri Devi Memorial Chess Competition 2024 भव्य शुभारंभ

इससे पूर्व आज अपराह्न 02:00 बजे उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार “अनवर” के साथ विशिष्ट अतिथि संघ के अध्यक्ष, डाक्टर विमोहन कुमार के साथ जी0 डी0 एम0 टी0 के मुख्य ट्रस्टी संजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किए। इसके बाद मुख्य अतिथि ने अंडर 15 बिहार चैंपियन आद्या के साथ शतरंज का चाल चल कर खेल सत्र का विधिवत उद्घाटन किए।

Gayatri Devi Memorial Chess

ऊक्त प्रतियोगिता में आज बिहार के विभिन्न जिले से कुल 92 प्रतिभागियों ने प्रवेश लिया। कल 14 जनवरी को आहुत पुरस्कार वितरण समारोह में कुल लगभग 35700 रूपया नगद पुरस्कार स्वरूप बांटा जाएगा। इसके अतिरिक्त ऊक्त कार्यक्रम मुख्य रूप से राजीव सिन्हा, अभिजीत कुमार, इम्तियाज अहमद, मो0 शमीम एवं अन्य मौजूद रहे। मंच संचालन राजीव रंजन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन आभास कुमार, ट्रस्टी, जी. डी. एम. टी. ने किया।

Gayatri Devi Memorial Chess


उक्त प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राजेश कुमार सिन्हा के अनुसार 4 चक्रों के समाप्ति के बाद मुख्य परिणाम इस प्रकार हैं-
बोर्ड नंबर 1 पर- अभिषेक कुमार सहनी, दरभंगा 4 अंक ने सुभाष चंद्र सिन्हा 3 अंक को,
बोर्ड नंबर 2 पर- सुधीर कुमार सिन्हा, पटना, 4 अंक ने अनिकेत रंजन 3 अंक को,
बोर्ड नंबर 3 पर- राम चरण, पूर्वी चम्पारण, 4 अंक ने यथार्थ नथानी 3 अंक को,
बोर्ड नंबर 4 पर- अभिषेक सोनू, मुजफ्फरपुर, 4 अंक ने विकास कुमार सहनी, दरभंगा, 3 को,
बोर्ड नंबर 5 पर- मुजफ्फरपुर के मनीष कुमार, 4 अंक ने मुजफ्फरपुर के देवराज, 3 अंक को,

Gayatri Devi Memorial Chess

बोर्ड नंबर 6 पर- मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा, 3.5 अंक ने मुजफ्फरपुर की आद्या, 25 को,
बोर्ड नंबर 7 पर- मुजफ्फरपुर के तेजस शांडिल्य 25 अंक और फैजूल हक सिद्दिकी, 25 अंक के बीच बाजी ड्रॉ रहा,
बोर्ड नंबर 8 पर- मुजफ्फरपुर के श्रेय श्रीवास्तव, 3 अंक ने मुजफ्फरपुर के अगस्त्य झा, 2 अंक को,
बोर्ड नंबर 9 पर- बेगूसराय के सौरभ कुमार, 3 अंक ने मुजफ्फरपुर के आदित्य कुमार, 2 अंक को,
बोर्ड नंबर 10 पर- मुजफ्फरपुर के पवन सिंह, 3 अंक ने मुजफ्फरपुर के अमीत कुमार, 2 अंक को हराया।
उक्त बात की जानकरी संघ के सचिव, राजीव कुमर रंजन के द्वारा दिया गया।

#chess #Muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all