नगर थाना के पास व्यवसायी की हत्या
मुजफ्फरपुर पुलिस की माने तो 40 जगहों पर चेकिंग कर रही थी फिर भी हत्यारे भाग निकलते हैं.पुलिस पर हर बार की तरह सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं.पुलिस के काम करने के तरीकों पर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं.

हर घटना के बाद पुलिस एक्टिव होती है. पुलिस की सघन चेकिंग हुई होती तो हथियार लेकर कैसे घूमते अपराधी ?

गौरतलब है की जर्दा कारोबारी की मुजफ्फरपुर नगर थाना से केवल 100 मीटर की दुरी पर गोली मारकर हत्या.35 वर्षीय गोविन्द डरोलिया नामक जर्दा या पान मसाला व्यापारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे इसी बीच पहले इंतजार कर रहे या पीछा कर रहे अपराधियों ने गोली मार दी.गोली लगने के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफेर किया गया बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलने पर टाउन थाना की पुलिस, टाउन DSP रामनरेश पासवान मौके पर पहुंचे। वहां से पुलिस को एक खोखा बरामद हुआ। कुछ देर बाद SSP जयंतकांत भी घटनास्थल पर पहुंचे।

किस रास्ते भागे अपराधी इसके लिए जाँच चल रही है.CCTV Footage खंगाले जा रहे पर सुराग मिलना आसान नहीं है.
पुलिस को आशंका है की किसी शातिर अपराधी ने गोली मारीजिससे 10 मिनट के अंदर मौत हो गई.पीठ में इस तरीके से गोली मारी गई की कई अंगो और साइन को चीरते हुई पर कर गई.कोई शातिर अपराधी ही इस तरह से गोली चला सकता है.मोहल्ले के लोगों ने दो गोली चलने की बात कही है.

नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने कहा की शहर में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है.घटना की जानकारी मिलने पर नगर विधायक मृतक के घर पहुंचे और अस्पताल तक गए.नगर थाना के समीप हुए वारदात पुलिस की निष्क्रियता को दर्शाती है.प्रशासन त्वरित करवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करे.

आज सरैयागंज और जवाहरलाल रोड के व्यवसायी अपनी दुकाने हत्या के विरोध में बंद रखेंगे.थाना के सटे वारदात होने से व्यवसायिओं में काफी गुस्सा है.पुलिस क्या शराब के पीछे घूमेगी.इस घटना को लेकर शहर के तमाम व्यवसायिओं में आक्रोश है.

पिछले वर्ष भी मात्र 100 मीटर के अंदर एक और व्यवसायी की हत्या हुई थी. B.B कॉलेजिएट गली में हत्या हुई थी.एसएसपी जयंतकांत के सामने भी व्यवसायिओं ने आक्रोश जताया.
#crimenews #muzaffarpurcrinenews #muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।