Sports
Advertisements

Muzaffarpur 3 February : मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित 3 rd ललित विजय फुटबॉल प्रतियोगिता Lalit Vijay Cup Football का शुभारंभ शनिवार 3 फरवरी को कंपनी बाग स्थित शहीद खुदीराम बोस खेल मैदान में हुआ । उद्घाटन मुकाबला न्यू स्टार फुटबॉल क्लब और बाबू एफ सी के बीच खेला गया। खेल की समाप्ति पर बाबू एफ सी की टीम ने न्यू स्टार फुटबॉल क्लब को दो गोल से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया । विजेता टीम ने पहले हाफ में एक शून्य की बढ़त हासिल कर ली थी ।

Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football

Lalit Vijay Cup Football 2024

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुजफ्फरपुर मेयर श्रीमति निर्मला देवी साहू ने टूर्नामेंट के संरक्षक श्री पंकज कुमार निदेशक जी डी मदर स्कूल ,ऑर्गनाइजिंग सचिव चंद्र शेखर कुमार urf चंदू जी के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football

खेल शुरू करने के मौके पर सभी अतिथियों के साथ-साथ फुटबॉल जगत से उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय ललित जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisements
Lalit Vijay Cup Football

मैच के प्रारंभ में दोनों टीमों ने तेज खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन बढ़त बनाने में सफलता बाबू एफ सी टीम को मिली। जब अग्रिम पंक्ति से खेल रहे स्ट्राइकर जर्सी नंबर 15 आशीष रंजन ने 8 वें मिनट में गोल कर टीम को प्रारंभिक बढत दिला दी।

Lalit Vijay Cup Football


खेल के दूसरे हाफ में बाबू स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों ने गोल के लिए कई शानदार मूव बनाएं और खेल के 51वें मिनट में जर्सी नंबर 14 अक्षय कुमार ने गोल कर बढ़त 2 शून्य कर दिया गया।बाबू एफ सी के खिलाड़ियों द्वारा काफी उम्दा खेल का का प्रदर्शन किया गया और गोल करने के कई मौके गवाए।अंततः इसी स्कोर पर मैच की समाप्ति हुई। खेल के समाप्ति बाद बाबू एफ सी के जर्सी नंबर 8 सुदीप कुमार को बेस्ट ऑफ़ 22 के रूप में 500 रुपया के नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।

Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football

इस मौके पर हरनाम सिंह ,सुनील कुमार सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव,श्रीमती सुषमा देवी वार्ड पार्षद 7,सैफ अली वार्ड पार्षद 46 मुहम्मद आजाद बनारसी कला , पंकज कुमार @ गुड्डू, अनिल कुमार सिंह सुधीर कुमार सिंह,राजेंद्र साह ,कृष्ण कुमार श्रीवास्तव,हरनाम सिंह,बृजेंद्र चौधरी@ बैजू जी,राजा कुमार@राजा,आशिफ हुसैन ,राजीव सिन्हा,सतेंद्र कुमार पिंकू ,संजय कुमार और फुटबॉल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।टूर्नामेंट सचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया की कल दिनांक 04.02.23 का शानदार मैच एलेवन स्टार जमालपुर बनाम स्पोर्ट्स क्लब हरनाटार के बीच खेला जाएगा।

#lalit_vijay_cup #football #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.