Sports
Advertisements

Muzaffarpur 10 February : Muzaffarpur U16 Cricket अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग में डायमंड क्रिकेट क्लब की दूसरी जीत। अंडर -16 जिला क्रिकेट लीग के एक अहम मैच में डायमंड क्रिकेट क्लब ने आइडियल क्रिकेट एकेडमी को 9 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

Muzaffarpur U16 Cricket लीग


आज स्थानीय पुलिस लाइन के खेल मैदान में आइडियल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 82 रन ही बना सकी जिसमें अंकित कुमार ने 22 एवं कनिष्ठ यादव ने 10 रन बनाए गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से आयुष्मान ने तीन यशवर्धन ने दो अयान जैकी ने दो, नितिन यादव रोशन कुमार और मुकुंद को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ ।

Muzaffarpur U16 Cricket
Muzaffarpur U16 Cricket मैन ऑफ द मैच अयान जैकी (डायमंड क्रिकेट क्लब अंडर -16)


जवाब में खेलने उतरी डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम ने 11 ओवर में ही एक विकेट खोकर जीत के लिए 86 रन बना लिए। डायमंड क्रिकेट क्लब के तरफ से मुकुंद ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार नवाद 39 रन बनाए वहीं अयान जैकी ने नवाद 18 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। गेंदबाजी में आइडियल क्रिकेट अकादमी के तरफ से एकमात्र सफलता अमन राज को मिली आज के इस मैच के मैन ऑफ द मैच डायमंड क्रिकेट क्लब के अयान जैकी को दिया गया।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.