Sports
Advertisements

Muzaffarpur 21 February: स्वर्गीय रणधीर वर्मा (भारतीय पुलिस सेवा) एवम स्वर्गीय कमल किशोर प्रसाद फुटबॉल प्रतियोगिता Football Championship ,चित्रांश खेल प्रकोष्ठ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ और मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार दिनांक 25 फरवरी से रविवार 03 मार्च 2024 के बीच स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान मुजफ्फरपुर में खेला जाएगा।

Football Championship

Late Randhir Verma & Late Kamal Kishore Prasad Football Championship 25 फरवरी से
Late Randhir Verma & Late Kamal Kishore Prasad Football Championship 25 फरवरी से

टूर्नामेंट के आयोजन सचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया की इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग लेगी जिन्हे दो ग्रुप में बांटा गया है,और यह टूर्नामेंट नॉक आउट सिस्टम से खेला जाएगा। ग्रुप ए में न्यू स्टार फुटबॉल क्लब,मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी, जागृति क्लब बाघी ,यंग बॉयज फुटबॉल क्लब एवम ग्रुप बी में मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब, अमित इलेवन , युग सृजन फुटबॉल क्लब,एलेट्रोनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब मुजफ्फरपुर को रखा गया है।

उद्घाटन मैच दिनांक 25 फरवरी को यंग बॉयज फुटबॉल क्लब और जागृति फुटबॉल क्लब बाघी के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का फाइनल मैच 03 मार्च 2024 को खेला जाएगा।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.