Headlines

LS College में बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 पर सेमिनार

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 22 February : LS College और जिला उद्योग केंद्र मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 पर एक सेमिनार का कॉलेज सभागार में आयोजन किया गया.

LS College प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि बिहार की प्रतिभाएं स्टार्टअप के जरिये प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने में भागीदार हो सकेंगी. उन्होंने छात्रों से कहा की युवा प्रतिभाओं को चाहिए कि पोर्टल पर पंजीयन करा कर स्टार्टअप पॉलिसी का फायदा उठाएं. प्रो राय ने कहा की इस योजना से छात्रों के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा जिससे वो आत्मनिर्भर बन सकेंगे.

LS College में बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 पर सेमिनार
LS College में बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 पर सेमिनार

प्रो राय ने आगे कहा की निरंतर कठिन परिश्रम एवं लगन जीवन की किसी भी यात्रा को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं चाहे वह शिक्षा हो या स्टार्टअप के माध्यम से व्यवसाय की शुरूआत. उन्होंने कहा की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से स्टार्टअप के लिए आवेदन देना आसान होगा. उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन कॉलेज में इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने के लिए प्रयासरत है तथा जल्द ही ये शुरू होने की संभावना है।

जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने स्टार्टअप पॉलिसी के बारे में बताते हुए पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया. कार्यक्रम में प्रो राजीव कुमार, डॉ एनएन मिश्रा, डॉ नवीन कुमार, डॉ शमशीर अली, डीआईसी के उद्योग विस्तार पदाधिकारी रविशंकर उपाध्याय, नरेश पासवान, अनीता कुमारी, विकास कुमार, अनिल ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।