Headlines

2nd Randhir Verma and KK Prasad Memorial Football यंग बॉयज जीतकर सेमीफाइनल में

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 25 February : Randhir Verma and KK Prasad Memorial Football चित्रांश खेल प्रकोष्ठ, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी कल्याण संघ,एवम मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 2nd शहीद रणधीर वर्मा एवम स्वर्गीय कमल किशोर प्रसाद फुटबॉल प्रतियोगिता आज रविवार 25.02.24 को टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कंपनी बाग स्थित शहीद खुदीराम बोस खेल मैदान में जागृति क्लब बाघी और यंग बॉयज फुटबॉल क्लब मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया।

Randhir Verma and KK Prasad Memorial Football
Randhir Verma and KK Prasad Memorial Football
Shaheed Diwas

Randhir Verma and KK Prasad Memorial Football

खेल की समाप्ति पर यंग बॉयज फुटबॉल क्लब ने जागृति क्लब बाघी को एक के मुकाबले दो गोल सा पराजित किया।इससे पहले प्रतियोगिता में आज के मैच का उद्घाटन डॉ. गौरव वर्मा प्रख्यात दंत चिकित्सक, टूर्नामेंट संरक्षक डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज ,टूर्नामेंट संरक्षक श्री पंकज कुमार निदेशक जी डी मदर स्कूल , श्रीमती सुषमा देवी उपाध्यक्ष एमएससी और वार्ड पार्षद 07, ऑर्गनाइजिंग सचिव शैलेंद्र कुमार, चंद्र शेखर कुमार @ चंदू के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas
Randhir Verma and KK Prasad Memorial Football

खेल शुरू करने के मौके पर सभी अतिथियों के साथ-साथ फुटबॉल जगत से उपस्थित गणमान्य लोगों ने शहीद रणधीर वर्मा एवम स्वर्गीय कमल किशोर प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।मैच के प्रारंभ में दोनों टीमों ने तेज खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 9 वे मिनट में यंग बॉयज के जर्सी नंबर 7 जैद खान ने दाहिने छोड़ से मिले क्रॉस पास पर मैदानी गोल कर अपनी टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए।मध्यांतर तक यंग बॉयज की टीम एक गोल से आगे थी ।


खेल के दूसरे हाफ में यंग बॉयज टीम के जर्सी नंबर 7 जैद खान ने 47 वे मिनट में अपनी टीम की ओर से गोल कर स्कोर 2 शून्य कर दिया।खेल के 55 वे मिनट में जागृति क्लब बाघी के जर्सी नंबर 10 मंजीत कुमार ने अपने टीम के लिए गोल कर स्कोर 2/1 कर दिया।दोनो टीमों के खिलाड़ियों ने गोल के लिए कई शानदार मूव बनाएं और खिलाड़ियों द्वारा काफी उम्दा खेल का का प्रदर्शन किया गया और गोल करने के कई मौके गवाए। निर्णायक दल के तरुण कुमार, रमेश कुमार,समिमुल हक एवम सुरेश महतो ने अपनी भूमिका निभाई।फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर के रूप के शाहरुख फिरोज ने अपनी भूमिका निभाई।

Randhir Verma and KK Prasad Memorial Football
Randhir Verma and KK Prasad Memorial Football all image @goltoo

Shaheed Diwas
Randhir Verma and KK Prasad Memorial Football
Randhir Verma and KK Prasad Memorial Football
Shaheed Diwas

खेल के समाप्ति बाद यंग बॉयज की टीम जागृति क्लब बाघी को 1 के मुकाबले 2 गोल से पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। खेल के समाप्ति बाद यंग बॉयज टीमके जर्सी नंबर 7 जैद खान को बेस्ट ऑफ़ 22 के रूप में स्मृति कप से पुरस्कृत किया गया।पूरे टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच का बेस्ट 22 का पुरस्कार संजय कुमार चित्रगुप्त एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के द्वारा अपनी माता स्वर्गीय मंजू देवी की स्मृति में दिया जा रहा है। विजेता कप और उपविजेता कप चित्रगुप्त एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के सौजन्य से टूर्नामेंट कमिटी को दिया गया है।

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

सचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया की उद्घाटन के दौरान डॉक्टर गौरव वर्मा , श्री अजय नारायण सिन्हा महामंत्री चित्रगुप्त एसोसिएशन,श्री उदय नारायण सिन्हा,श्री अनिल कुमार सिन्हा,श्री महेंद्र प्रसाद,श्री प्रेम कुमार सिन्हा,डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज ,श्री पंकज कुमार निदेशक जी डी मदर स्कूल,श्री मति सुषमा देवी ,श्री नित्यानंद प्रसाद एवम श्री मनीष कुमार सचिव तिरहुत फिजिकल कॉलेज को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया। मैच के दौरान अजय नारायण सिन्हा महा सचिव चित्रगुप्त एसोसिएशन ,हरनाम सिंह ,सुनील कुमार सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव,श्रीमती सुषमा देवी वार्ड पार्षद 7 , पंकज कुमार @ गुड्डू, अनिल कुमार सिंह सुधीर कुमार सिंह,हरनाम सिंह,बृजेंद्र चौधरी@ बैजू जी सतेंद्र कुमार पिंकू राजेश कुमार @ संजीव कुमार , संजीव कुमार @सोनू ,संजय कुमार ,मुहम्मद सलाउद्दीन, अनिल कुमार और फुटबॉल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।