Niyojit Teachers सक्षमता परीक्षा शुरू: शिक्षक संघ ने किया KK Pathak का विरोध
February 26, 2024 | by Goltoo
Patna 26 February : बिहार में नियोजित शिक्षकों Niyojit Teachers की सक्षमता परीक्षा की शुरुआत हो गई है: शिक्षक संघ ने किया KK Pathak का विरोध किया है. सक्षमता परीक्षा 26 फरवरी से 6 मार्च तक ली जाएगी. बिहार में 3.59 लाख नियोजित शिक्षक हैं. बिहार के 9 जिलों में 52 केंद्र बनाए गए हैं परीक्षा के लिए. परीक्षा केंद्र पर 8:30 तक पहुंच जाना है. 9:30 पर एंट्री बंद हो जाएगी पहली पाली में. दूसरी पाली में एंट्री 2.30 बजे बंद होगी. पहली पाली 10:00 बजे से 12:30 तक जबकि दूसरी पारी 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी. परीक्षा के आधे घंटे पहले एंट्री बंद हो जाएगी. मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है.
शिक्षक संघ ने किया KK Pathak का विरोध
पटना के केंद्रों पर जैकेट और मोज़े जूते भी उतरवाए जा रहे हैं. राज्य के शिक्षकों को केवल शर्ट पहनकर अंदर जाने की अनुमति मिल रही है और खाली पांव ठंड के मौसम में भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है शिक्षकों को. परीक्षा के पहले परीक्षा केदो के बाहर शिक्षकों का रोष व्याप्त है. शिक्षक संघ इस परीक्षा का बहिष्कार कर रहे हैं. शिक्षक संघ को अपनी मांग को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती भी देंगे. शिक्षक संघ मांग कर रहे हैं बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए.

इन सब घटनाओं के बीच 26 फरवरी यानी आज से साक्षमता परीक्षा की शुरुआत हो गई है. दो पालिओं में परीक्षा ली जा रही है. 2.32 लाख शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है परीक्षा के लिए जिसमें से लगभग 2 लाख एडमिट कार्ड डाउनलोड हो चुके हैं.
Muzaffarpur Crime News पीएनबी बैंक डकैती के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 4 हिरासत में https://t.co/Pw5JgXDsyp #cirmenews #Muzaffarpur < href=”https://t.co/PZ7Yy0qsmu”>pic.twitter.com/PZ7Yy0qsmu
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 25, 2024
आपको बता दे बिहार सरकार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यम से राज्य कर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा ले रही है. सभी नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा देना अनिवार्य है . इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव यानी वस्तुनिष्ठ प्रश्न ही पूछे जाएंगे. सभी प्रश्न एक-एक अंक के होंगे. नेगेटिव मार्किंग नहीं है. कट ऑफ मार्क भी नहीं है. पांच बार मौका मिलेगा शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा पास करने का जिसमें तीन ऑनलाइन और दो लिखित परीक्षा ली जाएगी.
इस बात को लेकर शिक्षक संघ ने अपर मुख्य सचिव KK Pathak और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भारी विरोध किया है. नियोजित शिक्षकों के समाचार के लिए बने रहे हैं और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट www.goltoo.in जरूर देखें.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all