Sports
Advertisements

Muzaffarpur 1 March : चित्रांश खेल प्रकोष्ठ, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी कल्याण संघ,एवम मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित Randhir Verma KK Prasad Memorial 2nd शहीद रणधीर वर्मा एवम स्वर्गीय कमल किशोर प्रसाद फुटबॉल प्रतियोगिता में आज शुक्रवार 01 03 24 को टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मैच कंपनी बाग स्थित शहीद खुदीराम बोस खेल मैदान में अमित इलेवन फुटबॉल क्लब और मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। खेल की समाप्ति पर अमित इलेवन फुटबॉल क्लब ने मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब को 3 शून्य से पराजित किया।

Randhir Verma KK Prasad Memorial

Randhir Verma KK Prasad Memorial
Randhir Verma KK Prasad Memorial

इससे पूर्व प्रतियोगिता में आज के मैच का उद्घाटन श्री अश्वनी खत्री अध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन ,श्री राजीव कुमार सिन्हा संयोजक चित्रांश खेल प्रकोष्ठ , ने श्री बृजेन्द्र चौधरी , श्री राजेश कुमार उर्फ गोल्टू ,श्री चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू पंकज कुमार उर्फ गुड्डू ,नाजिर हुसैन, के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । खेल शुरू करने के मौके पर सभी अतिथियों के साथ-साथ फुटबॉल जगत से उपस्थित गणमान्य लोगों ने शहीद रणधीर वर्मा एवम स्वर्गीय कमल किशोर प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Randhir Verma KK Prasad Memorial
Randhir Verma KK Prasad Memorial

मैच के प्रारंभ में दोनों टीमों ने तेज खेल का प्रदर्शन किया लेकिन खेल के 24 वे मिनट में अमित इलेवन फुटबॉल टीम के जर्सी नंबर 11 राजन ने बाएं फ्लैंक से मिले पास पर अपनी टीम के लिए मैदानी गोल कर अपनी टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए। मध्यांतर तक अमित इलेवन फुटबॉल टीम एक गोल से आगे थी।

Advertisements
Randhir Verma KK Prasad Memorial
Randhir Verma KK Prasad Memorial
Randhir Verma KK Prasad Memorial
Randhir Verma KK Prasad Memorial

खेल के दूसरे हाफ में अमित इलेवन फुटबॉल टीम के जर्सी नंबर 15 नेपाली ने खेल के 71 वे मिनट में मैदानी गोल कर अपनी टीम को दो शून्य की बढ़त दिला दिए।अमित इलेवन के जर्सी नंबर 11राजन ने 78 वे मिनट में एकल प्रयास से अपना दूसरा और अपने टीम का तीसरा गोल कर अपनी टीम को 3 शून्य से।बढ़त दिला दिए। दोनो टीमों के खिलाड़ियों ने गोल के लिए कई शानदार मूव बनाएं और खिलाड़ियों द्वारा काफी उम्दा खेल का का प्रदर्शन किया गया और गोल करने के कई मौके गवाए।

Randhir Verma KK Prasad Memorial
Randhir Verma KK Prasad Memorial

निर्णायक दल के ,तरुण कुमार , समीमुल हक ,आमोद कुमार एवम अलीमुद्दीन ने अपनी भूमिका निभाई।फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर के रूप के शाहरुख फिरोज ने अपनी भूमिका निभाई। खेल के समाप्ति बाद अमित इलेवन फुटबाल क्लब ने मुजफ्फरपुर स्पोर्टिग क्लब को शून्य के मुकाबले 3 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

Randhir Verma KK Prasad Memorial
Randhir Verma KK Prasad Memorial

खेल के समाप्ति बाद अमित इलेवन फुटबॉल क्लब टीमके जर्सी नंबर 11 राजन को बेस्ट ऑफ़ 22 के रूप में स्मृति कप से पुरस्कृत किया गया।पूरे टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच का बेस्ट 22 का पुरस्कार संजय कुमार चित्रगुप्त एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के द्वारा अपनी माता स्वर्गीय मंजू देवी की स्मृति में दिया जा रहा है। विजेता कप और उपविजेता कप चित्रगुप्त एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के सौजन्य से टूर्नामेंट कमिटी को दिया गया है।

सचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया की मैच के दौरान, कृष्ण कुमार सिन्हा,अजय कुमार, सतेंद्र कुमार पिंकू,मनोज कुमार दाकची अजय श्रीवास्तव,डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज ,श्री नित्यानंद प्रसाद ,सुनील कुमार सिंह , पंकज कुमार @ गुड्डू, अनिल कुमार सिंह सुधीर कुमार सिंह, ,संजय कुमार ,मुहम्मद सलाउद्दीन,राजेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार ,अनिल कुमार सिंह ,नजीर हुसैन ,विजय कुमार ,रमेश प्रसाद अख्तर कमाल, मुहम्मद रिजवान, और फुटबॉल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। दिनांक 03 03 2024 को टूर्नामेंट का फाइनल मैच अमित इलेवन फुटबॉल क्लब बनाम न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच दिन के ढाई बजे से खेला जाएगा ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.