Sports
Advertisements

Muzaffarpur 21 November : आज दिनांक 21 11 24 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब ने मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी को एक के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football

आज दिनांक 21 11 24 को लीग टूर्नामेंट का 48 व आज का पहला मैच इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब बना एम मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी के बीच खेला गया आज के मैच का शुभारंभ पूर्व खिलाड़ी सुरेश महतो एवं मोहम्मद करार के द्वारा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया आज के मैच में इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब ने मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी को एक के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football

लीग टूर्नामेंट का 49 वन और आज का दूसरा मैच बैरिया फुटबॉल क्लब और अमित 11 फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाना था लेकिन अमित 11 फुटबॉल क्लब खेल के लिए मैदान में उपस्थित नहीं हुई जिसके कारण बैरिया फुटबॉल क्लब को वॉक ओवर देते हुए जीत का पूर्ण अंक दिया गया।

Advertisements


आज के मैच में निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में दीपक कुमार एवं मणिराज प्रतिनियुक्ति थे।
दिनांक 22 11 24 को लीग टूर्नामेंट के तहत 2 मैच खेले जाएंगे ।
पहला मैच यंग बॉयज फुटबॉल क्लब बनाम शहिद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा ।
दूसरा मैच स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब बनाम चक्कर स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.