Muzaffarpur News

RDS College में 18 तारीख को होगा ओरिएंटेशन प्रोग्राम

Advertisements

Muzaffarpur 16 March : RDS College में सत्र 2023- 25 में नामांकित स्नातकोत्तर के छात्रों का 18 तारीख को होगा ओरिएंटेशन प्रोग्राम।

प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने बताया कि 18 मार्च को 11:00 बजे से स्नातकोत्तर के सभी संकाय में नामांकित सत्र 2023-25 के छात्र-छात्राओं का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर छात्रों एवं शिक्षकों का आपस में परिचय कराया जाएगा। अध्ययन के तरीके और आपसी सहयोग पर बल दिया जाएगा।

RDS College में ओरिएंटेशन प्रोग्राम

RDS College में 18 तारीख को होगा ओरिएंटेशन प्रोग्राम
RDS College में 18 तारीख को होगा ओरिएंटेशन प्रोग्राम

छात्र अच्छी तरह से पढ़ और सीख सके इसके लिए विशेष टिप्स दिए जाएंगे। छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए इस तरह का प्रोग्राम आयोजित है। ओरिएंटेशन प्रोग्राम का डिजिटल प्रेजेंटेशन भी किया जाएगा।

ओरिएंटेशन प्रोग्राम के कोऑर्डिनेशन टीम में डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ आनंद प्रकाश दुबे, डॉ राजीव कुमार, डॉ सौरभ राज, डॉ तूलिका सिंह एवं डॉ ललित किशोर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.