Muzaffarpur News

1st Muzaffarpur Sports Festival (खेल महोत्सव) 19 मार्च से लंगट सिंह महाविद्यालय में

Advertisements

Muzaffarpur 17 March : स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योगा संस्थान के द्वारा पहली बार एक साथ आठ इंडोर व आउटडोर खेलों का आयोजन प्रथम मुज़फ्फरपुर मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल Muzaffarpur Sports Festival के माध्यम से दिनांक 19 मार्च से 22मार्च 2024 तक स्थानीय लंगट सिंह महाविद्यालय में कराया जा रहा है ।

प्रथम मुज़फ्फरपुर मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल ( खेल महोत्सव) के आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में ।

1st Muzaffarpur Sports Festival (खेल महोत्सव)

1st Muzaffarpur Sports Festival (खेल महोत्सव)
1st Muzaffarpur Sports Festival (खेल महोत्सव) Symbolic image

चार दिवसीय आयोजन की तैयारी अपने अंतिम चरण में है ।इसमें एथेलेटिक्स (U – 10, U -12, U – 14 बालक एवं बालिका), कब्बड्डी (U – 14, U – 17 बालक एवं बालिका), खो-खो (U – 14, U – 17 बालक एवं बालिका), बैडमिंटन (U – 09, U -11, U – 13 , U -17 बालक एवं बालिका), टेबल टेनिस (U – 12, U -14, U – 17 बालक एवं बालिका), फुटबॉल (U – 16 बालक व बालिका )ताइक्वांडो (U – 14, U – 17 बालक एवं बालिका), वॉलीबॉल (U – 14, U – 17 बालक एवं बालिका) का आयोजन होगा ।

1st Muzaffarpur Sports Festival (खेल महोत्सव)
1st Muzaffarpur Sports Festival (खेल महोत्सव)

डायरेक्टर स्पोर्ट्स फेस्टिवल श्री महेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आधुनिक व मानक के अनुरूप खेल उपकरण , एवं अन्य सुबिधा मुहैया कराने का प्रयास आयोजकों द्वारा किया जा रहा है । जिसके अंतर्गत कबड्डी व ताईक्वानडो के मैच कृत्रिम सिंथेटिक मैट पर होंगे । इस पूरे आयोजन में जिला, विश्वविद्यालय व नगर निगम प्रशासन एवं सभी संबंधित खेल संघों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है ।

Muzaffarpur Sports Festival
1st Muzaffarpur Sports Festival (खेल महोत्सव)


आयोजन सचिव श्री शरद झा ने बताया कि प्रतियोगिता 19 मार्च को प्रातः 9.00 बजे प्रारंभ होंगे । महोत्सव का ऑपचारिक उदघाटन उसी दिन 3.30 बजे होगा ।
उदघाटन कार्यक्रम में श्री रवींद्रन शंकरण , आई.पी.एस. महानिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण , प्रो. दिनेश चंद्र राय , वाईस चांसलर , बिहार विश्वविद्यालय , श्री अमिताभ वर्मा ,वरिष्ठ आई.ए.एस.(से. नि.) ने अपनी उपस्थिति की सहमति दी है ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.