Sports
Advertisements

Muzaffarpur 19 March : Challengers Trophy में अतुल प्रियंकर ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 91 रनो की पारी खेली ,मुजफ्फरपुर टाइगर्स की एक और जीत। मुजफ्फरपुर थंडर्स को 5 विकेट से हराया।

Challengers Trophy

Challengers Trophy का फाइनल मुकाबला मुजफ्फरपुर टाइगर्स बनाम मुजफ्फरपुर थंडर्स के बीच खेला जाएगा।

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Challengers Trophy के एक अहम मुकाबले में मुजफ्फरपुर टाइगर्स ने मुजफ्फरपुर थंडर को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। फाइनल में उसका मुकाबला मुजफ्फरपुर थंडर्स के बीच 21 तारीख को पुलिस लाइन के मैदान में सुबह 9 बजे से खेला जाएगा इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने दी।

Advertisements
Challengers Trophy  अतुल प्रियंकर ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 91 रनो की पारी खेली
Challengers Trophy अतुल प्रियंकर ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 91 रनो की पारी खेली


आज खेले गए अहम मुकाबले में मुजफ्फरपुर थंडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 174 रन बनाए जिसमें आदित्य कुमार ने 24,कुणाल किशोर ने 34,देवांग मिश्रा ने 23,अभिनव आलोक ने 18 एवम सैफ ने 16 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।


गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर टाइगर्स के तरफ से नमन ने 4,विशाल राज ने 3,शम्मी ने 2 एवम रवि ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी मुजफ्फरपुर टाइगर्स की टीम ने 27 ओवर में ही 5 विकेट खोकर जीत के लिए 180 रन बना लिए।


मुजफ्फरपुर टाइगर्स के तरफ से अतुल प्रियंकर ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 91 रनो की पारी खेली वहीं शिवम ने 32,चंद्र प्रकाश ने 23 एवम दीपक सहनी ने 14 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।


गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर थंडर्स के तरफ से देवांग मिश्रा ने 3,वासुदेव ने 1 एवम सौरव ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवम अविनाश कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में आयुष राज थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.