Headlines

Hayman Trophy Cricket में बेतिया को सात विकेट से रौंद शिवहर ने हासिल की लगातार तीसरी जीत

Service Regularization Hayman Trophy Cricket
Advertisements

Muzaffarpur 29 April : आज स्थानीय एन आई सी ए कपरपुरा के खेल मैदान में Hayman Trophy Cricket बीसीए मेंस सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवहर ने बेतिया को 7 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया ।

Hayman Trophy Cricket

शिवहर का विजय अभियान जारी।

गेंदबाजी में कृष्ण और बल्लेबाजी में गौरव जोशी चमके

गौरव जोशी हुए मैन ऑफ द मैच।

Hayman Trophy Cricket गौरव जोशी हुए मैन ऑफ द मैच।
Hayman Trophy Cricket गौरव जोशी हुए मैन ऑफ द मैच।

हेमन ट्रॉफी इंटर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में विजय रथ पर सवार शिवहर की टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कि सोमवार को  एन आई सी ए कपरपुरा के खेल मैदान में खेले गए मैच में शिवहर की टीम ने बेतिया को 7 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल कियामुरार ” ने दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेतिया ने निर्धारित 50 ओवर के मैच में 32 ओवर में ही 169 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें बेतिया के  ओम कुमार  43 आयुष कुमार  41 शिवमंगल  28 एवं कामरान साहब ने 13 रन  बनाए ।गेंदबाजी में शिवहर की तरफ से कृष्ण कुमार यादव ने सर्वाधिक चार विकेट झटके । मृत्युंजय और गजेंद्र ने दो दो कुमार विनायक  एवं राजकुमार यादव ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।

जवाब में खेलते हुए शिवहर की टीम ने 22 ओवर में ही तीन विकेट खोकरविजयी लक्ष्य 172 रन बना लिया  ।शिवहर की तरफ से गौरव जोशी ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शानदार 74 रनों की नाबाद पारी खेली । वहीं राजकुमार यादव ने भी नवाद 51 रनों की पारी  खेली। इन दोनों के अलावा संजय ने 24 एवं विनायक ने 21 रनों का योगदान दिया ।गेंदबाजी में बेतिया के  हिमांशु तिवारी और चंद्रकांत ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।  एक खिलाड़ी रन आउट हुए।  शिवहर के गौरव जोशी को  शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *