Headlines

LS College स्मार्ट क्लास रूम का निरीक्षण बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा

LS College
Advertisements

Muzaffarpur 30 April : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय ने LS College में बन रहे स्मार्ट क्लास रूम का निरीक्षण किया तथा प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय से स्मार्ट क्लास रूम तथा चल रही अन्यपरियोजना की विस्तृत जानकारी ली.

LS College स्मार्ट क्लास रूम का निरीक्षण

LS College स्मार्ट क्लास रूम का निरीक्षण
LS College स्मार्ट क्लास रूम का निरीक्षण


निरीक्षण के दौरान कुलपति ने परियोजनाओं को पूरा करने की समय सीमा के साथ-साथ बजट आवंटन और संसाधनों की जानकारी ली. कुलपति प्रो राय ने परियोजना से जुड़े संबेदक से स्मार्ट क्लासरूम में आवश्यक मानकों के अनुपालन का निर्देश देते हुए गुणवत्ता नियंत्रण उपायों को लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया.

LS College स्मार्ट क्लास रूम का निरीक्षण
LS College स्मार्ट क्लास रूम का निरीक्षण

कुलपति ने अब तक के कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया साथ ही उन्होंने सभी स्मार्ट क्लासरूम का कार्य समय पर पूरा करने पर जोर दिया जिससे छात्रों और अध्यापकों को बेहतर अध्यापन सुविधाएं तथा शिक्षण में मॉडर्न तकनीकों के प्रयोग का जल्द से जल्द लाभ मिल सके।


प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने बताया कि वर्तमान में कॉलेज में बिहार सरकार के सहयोग से पांच स्मार्ट क्लासरूम का कार्य चल रहा है जिसके अगले महीने पूरा हो जाने की उम्मीद है. मौके पर पूर्व एमएलसी प्रो नरेंद्र प्रसाद सिंह, सीआईएमपी निदेशक प्रो राणा सिंह, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार, पीआरओ प्रो राजीव झा, डॉ नवीन कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *