Headlines

RB College Dalsingsarai : बढ़ती स्व-चेतना के मध्य वर्तमान भारतीय इतिहास चिंतन एवं लेखन के राष्ट्रीय सेमिनार में

RB College Dalsingsarai RB College Dalsingsarai Seminar
Advertisements

Muzaffarpur 6 May : “डॉ रीना द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारतवर्ष की अवधारणा’ का लोकार्पण: बढ़ती स्व-चेतना के मध्य वर्तमान भारतीय इतिहास चिंतन एवं लेखन RB College Dalsingsarai के राष्ट्रीय सेमिनार में”.

RB College Dalsingsarai Seminar

नितिश्वर महाविद्यालय मुजफ्फरपुर के इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रो डॉ रीना द्वारा लिखित पुस्तक “भारतवर्ष की अवधारणा” का लोकार्पण आर बी कॉलेज दलसिंहसराय में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में हुआ।

RB College Dalsingsarai Seminar
RB College Dalsingsarai Seminar

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय, विश्वविद्यालय इतिहास विभाग तथा इतिहास संकलन समिति, उत्तर बिहार के संयुक्त तत्वावधान में “बढ़ती स्व- चेतना के मध्य वर्तमान भारतीय इतिहास चिंतन एवं लेखन” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में डॉ रीना ने अपना शोध पत्र पढ़ा।

उसके बाद डॉ रीना द्वारा लिखित पुस्तक “भारतवर्ष की अवधारणा” का लोकार्पण बिहार विश्वविद्यालय इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार, एलएनएमयू के कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी, मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो श्यामा राय, कुलसचिव डॉ अजय कुमार पंडित, आईसीएचआर नई दिल्ली के निदेशक डॉ ओम जी उपाध्याय, प्राचार्य प्रो संजय झा के सौजन्य से हुआ। डॉ रीना ने बताया कि यह पुस्तक नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक स्तरीय छात्रों के लिए काफी उपयोगी है।


डॉ रीना की इस उपलब्धि के लिए बिहार विश्वविद्यालय इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अजीत कुमार, विश्वविद्यालय इतिहास विभाग की अध्यक्षा डॉ रेनू कुमारी, प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, डॉ रणवीर कुमार, प्रो रविंद्र कुमार सिंह, डॉ दिव्या अंशु, डॉ अभयानंद, अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर, डॉ राघव कुमार, डॉ नितेश कुमार, डॉ गुंजन, डॉ रंजीत, डॉ बिरजू कुमार सिंह, आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *