Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 May : 04 मई से 05 मई तक कटिहार जिले में आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर सेपक टकरा चैंपियनशिप में Muzaffarpur की बालिका टीम दो इवेंट में उपविजेता रही।

मुजफ्फरपुर बनी उप-विजेता

राज्य स्तरीय सब-जूनियर सेपक टकरा चैंपियनशिप में Muzaffarpur बनी उप-विजेता
राज्य स्तरीय सब-जूनियर सेपक टकरा चैंपियनशिप में Muzaffarpur बनी उप-विजेता

मुजफ्फरपुर जिला सेपक टकरा संघ के संयुक्त सचिव रणप्रताप जयसवाल ने बताया कि सेपक टकरा के रेगु इवेंट का फाइनल मैच पटना और मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया था जिसमे पटना की टीम विजेता रही। वही क्वाड इवेंट का फाइनल मैच वैशाली और मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया था। जिसमे वैशाली की टीम विजेता रही। बालक टीम क्वार्टर फाइनल में हार कर चैंपियनशिप से बाहर हो गयी थी।इस मौके पर खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।

इस मौके पर मुजफ्फरपुर सेपक टकरा संघ के सचिव करुणेश कुमार,जी०डी०मदर स्कूल के निदेशक पंकज कुमार,वॉलीबॉल संघ के सचिव पारस प्रसाद गुप्ता, हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ० फ़िरोजुद्दीन फ़ैज़,बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि, बैडमिंटन संघ के सचिव नीरज कुमार सिंह ने हर्ष जताया।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.