www.goltoo.in

Muzaffarpur Crime News : मुजफ्फरपुर में चोर आजकल बंद घर का सफाया कर रहे

February 25, 2022 | by Goltoo

thief

Muzaffarpur 25 February :मुजफ्फरपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है.रविवार को मुजफ्फरपुर में व्यवसाई की हत्या उसके बाद बेला क्षेत्र में भी कथित हत्या के साथ-साथ मुजफ्फरपुर में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं. मुजफ्फरपुर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही .खबड़ा में भी पांच लाख की चोरी की अभी तफ्तीश जारी थी कि मुजफ्फरपुर में चोरों ने जेल रोड के रजनीश और राजेश सिन्हा के घर को निशाना बनाया. बंद घर का ताला तोड़ा करीब 10 लाख की आभूषण आभूषण ले गए .

Theft in Jail Road Muzaffarpur

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. 4 चोर नजर आ रहे हैं .चोर आजकल बंद घर का सफाया कर रहे हैं. आप शादी वगैरह में घर से जाएं तो किसी ना किसी को सुला कर जाएं. खाली घर के ताले देखकर चोर निशाना बना ले रहे हैं. जेल रोड में हुई चोरी की घटना में १ लाख के नगदी भी चोर ले गए साथ ही 10 लाख के आभूषणों की चोरी की भी खबर है.

चोरी की घटना को लेकर नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है. सभी लोग रिश्तेदार की शादी में दिल्ली गए हुए थे. घर लौट कर आए तो देखा घर में चोरी हो चुकी है. छानबीन करने पर पता चला कि घर के चार ताला चोरों ने तोड़ दिए घर से एक लाख और 1000000 रुपए के आभूषण की चोरी कर ली. आभूषण और नगदी के अलावा कोई भी कीमती सामान चोरी नहीं हुई है .इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य महंगे सामान चोर नहीं ले गए. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में लग गई है.

मुजफ्फरपुर में अपराधियों का त्यौहार का मौसम चल रहा है ऐसा प्रतीत होता है आप सब सावधान रहें तो इस तरह की घटना नहीं हो.पुलिस आखिर कहां कहां मौजूद रहेगी. इसलिए हमें भी थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए वैसे अपराधी बेखौफ हो गए हैं. अगर उन्हें पुलिस का आतंक रहेगा तो वह शायद अपराध करने के पहले 10 बार सोचेंगे .

RELATED POSTS

View all

view all