www.goltoo.in

Bharti International School के बच्चों ने दसवीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

May 16, 2024 | by Goltoo

v-23

Muzaffarpur 16 May : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी दसवीं की परीक्षा फल में सफलता का परचम लहराने वाले अपने टाॅप टेन छात्र-छात्राओं को Bharti International School ने गुरुवार को आयोजित सादे समारोह में सम्मानित किया ।

Bharti International School

Bharti International School
Bharti International School

दसवीं की परीक्षा में भारती इंटरनेशनल के बच्चों ने लहराया सफलता का परचम, साक्षी बनी टॉपर

Bharti International School
Bharti International School

मौके पर मैट्रिक की परीक्षा में ग्रेड ए लाने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रंजना भारती ,निदेशक अरुण कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रीता ठाकुर , अनुशासन पदाअधिकारी मनोज कुमार वरीय शिक्षक एनके झा, विक्रम कुमार ,सत्यम कुमार आदि ने मुंह मीठा कराया और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले बच्चों में स्कूल टॉपर साक्षी कुमारी, कुणाल कुमार, कशिश कुमारी, ज्योत्सना, आदित्य राज ,प्रियांशु राज , लता कुमारी , संदीप राय ,शिवम कुमार , लक्ष्मी कुमारी, शिवम कुमार और सत्यम कुमार सिंह शामिल थे।

Bharti International School
दसवीं की परीक्षा में Bharti International School के बच्चों ने लहराया सफलता का परचम, साक्षी बनी टॉपर

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रधानाचार्य श्रीमती ठाकुर ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति के बेहतर संयोजन और विद्यालय के मेधावी छात्राओं के अथक परिश्रम का परिणाम है यह परीक्षा फल । उन्होंने बेहतर नंबर से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी तथा बेहतर परीक्षा परिणाम लाने में सहायक शिक्षकों को भी बधाई दी।

अध्यक्ष रंजना भारती ने अपने संबोधन में छात्रों के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए उनकी मेहनत और शिक्षकों के प्रयास को कारक बताया और कहा कि विद्यालय प्रबंधन छात्र छात्राओं के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है। निदेशक श्री सिंह ने कहा कि बेहतर परीक्षा परिणाम छात्र और शिक्षक के बीच बेहतर शैक्षणिक माहौल और सामंजस्य का नतीजा है। मौके पर संस्थान के शिक्षक कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुशासन पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया ।

RELATED POSTS

View all

view all